फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Road collapsed near Rasoon village on Morni to Tikkar Tal road, traffic closed

Panchkula News: मोरनी से टिक्कर ताल मार्ग पर रसून गांव के पास सड़क धंसी, आवागमन बंद

Wed, 03 Sep 2025 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Road collapsed near Rasoon village on Morni to Tikkar Tal road, traffic closed
मोरनी। लगातार हो रही भारी बारिश ने इलाके में कहर बरपा दिया है। मंगलवार को मोरनी से टिक्कर ताल की ओर जाने वाले मार्ग पर रसून गांव के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। साथ ही पहाड़ से काफी मात्रा में मलबा गिरने से आवागमन बंद हो गया। रसून गांव को जोड़ने वाला मार्ग भी जगह-जगह धंस गया है और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं जिससे लोगों के लिए गांव से बाहर निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

दरारें आने वाले मकान गिरने लगे
खरोग गांव में हालात और भी चिंताजनक होते जा रहे हैं। यहां कई मकानों में दरारें आने के बाद अब मकान गिरने लगे हैं। दो वर्ष पहले भी भारी बारिश के कारण इस क्षेत्र के कई घरों में दरारें आ गई थीं, लेकिन तब से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। इस बार की बारिश ने उन जर्जर हो चुके मकानों को और अधिक नुकसान पहुंचाया है। नालाघाट गांव में भी पहाड़ी खिसकने लगे हैं और कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं। समझौता गांव के पास भी पहाड़ों में लगातार खिसकाव देखा जा रहा है जिससे दुर्घटनाओं की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed