फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rishi Kapoor Death, Veteran Actor Memories Related to Chandigarh

Rishi Kapoor Death: 'चिंटू' को चंडीगढ़ से था बेइंतहा प्यार, बहुत मीठी हैं यादें...हमेशा जेहन में रहेंगी

Fri, 01 May 2020 01:32 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो रूबी सिंह, चंडीगढ़
रूबी सिंह, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Fri, 01 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor Death, Veteran Actor Memories Related to Chandigarh
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
दरियादिली के साथ हाजिर जवाबी के लिए मशहूर बॉलीवुड के सदाबहार हीरो ऋषि कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऋषि कपूर को सिटी ब्यूटीफुल से विशेष लगाव था। इसका एक रोचक उदाहरण आपको बता रहे हैं। 23 मार्च, 2014 को जब ऋषि कपूर शहर में एक खास मकसद के लिए आए थे। वो मकसद था किसी शख्स की किडनी फेलियर से मौत न हो।
विज्ञापन


इसके लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को किडनी दान करने के लिए प्रेरित करना था। इसका जिम्मा ऋषि कपूर ने लिया। हालांकि शूटिंग के बिजी शेड्यूल के चलते उनके पास टाइम नही था, लेकिन चंडीगढ़ का प्रेम उन्हें यहां खींच लाया। 23 मार्च को हुए किडनी डोनर एवं शपथ ग्रहण समारोह में न केवल उन्होंने हिस्सा लिया, बल्कि यहां उन्होंने किडनी डोनर के तौर पर शपथ ग्रहण भी की।
विज्ञापन


शहर के आर्ट लवर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजक डॉ. एस के पुनिया उस दिन को याद करते हुए बताया कि उन्होंने ऋषि कपूर को फोन कर पीजीआई में होने वाले किडनी डोनर प्रोग्राम के बारे में बताया तो उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से 15 मिनट देने का वादा कर आए। शहर का जादू ही था कि वह इस कार्यक्रम में 39 मिनट तक रहे। यहां के लोगों से किडनी दान को लेकर मोटिवेट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ आने के लिए नहीं लिए थे एक भी पैसे
यूं तो प्रमोशनल प्रोग्राम के लिए आने वाले अभिनेता पेड प्रमोशन करते हैं और उनका रहने और टिकट तक की व्यवस्था की जाती है। लेकिन ऋषि कपूर ने कार्यक्रम के लिए एक भी रुपया नहीं लिया था और चंडीगढ़ अपने खर्चे से आए थे और यहां बिना पैसे की प्रमोशन भी की।


ऋषि कपूर के साथ काम करने में बहुत अच्छा लगा : बलकार सिद्धू
सिटी और पंजाब के मशहूर अभिनेता रंगकर्मी बलकार सिद्धू ने बताया कि ऋषि कपूर के साथ उन्होंने एक हिंदी फिल्म की थी। इसकी शूटिंग पंजाब के एक गांव में हुई थी। हालांकि ये फिल्म को रिलीज नहीं किया गया, लेकिन उनके साथ काम करने में बहुत मजा आया। उनके साथ काम कर मैंने अभिनय की बारीकियों को समझा। वे एक महान अभिनेता थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed