फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rigging in Kotkapura Central Store, senior XEN, JE and store keeper suspended

Panchkula News: कोटकपूरा केंद्रीय भंडार में हेराफेरी, वरिष्ठ एक्सईएन, जेई और स्टोर कीपर निलंबित

Sat, 27 Jul 2024 04:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Rigging in Kotkapura Central Store, senior XEN, JE and store keeper suspended
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के कोटकपूरा स्थित केंद्रीय भंडार से कबाड़ की बिक्री के दौरान हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले वरिष्ठ एक्सईएन, जेई और स्टोर कीपर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जबकि मामले में शामिल कर्मचारियों और व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि पीएसपीसीएल की एन्फोर्समेंट विंग और तकनीकी जांच विंग की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से 25 जुलाई को केंद्रीय भंडार, पीएसपीसीएल कोटकपूरा से कबाड़ बेचे जाने के आदेश के तहत उठाए गए सामान की अचानक चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि कबाड़ सामान ले जा रहे 3 ट्रकों में से एक ट्रक में एल्यूमीनियम कंडक्टर के कबाड़ के नीचे नया एल्यूमीनियम रखकर ले जाने की कोशिश की गई, जिसका पता न लगने पर विभाग को वित्तीय नुकसान होना था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मौके पर जांच के अनुसार जिम्मेदार पाए गए अधिकारियों में वरिष्ठ एक्सईएन स्टोर बेअंत सिंह, स्टोर इंचार्ज जूनियर इंजीनियर गुरमेल सिंह और स्टोर कीपर (एलडीसी) निर्मल सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में दोषी कर्मचारियों और सामान उठाने आए व्यापारी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा इस मामले में गहरी जांच कर दोषी पाए जाने वाले अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि अधिकारी चाहे कितना भी बड़ा हो उसे काम में लापरवाही और भ्रष्टाचार करते पकड़े जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed