फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rewari won the title of overall champion

रेवाड़ी ने जीता ओवर ऑल चैंपियन का खिताब

Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rewari won the title of overall champion
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल में 27वां हरियाणा राज्य स्तरीय युवा उत्सव पारितोषिक वितरण समारोह करवाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनिल कौशिक ने उनका स्वागत किया और उत्सव के दौरान आयोजित गतिविधियों पर प्रकाश डाला। गुप्ता ने विजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसमें रेवाड़ी की टीम ओवर ऑल चैंपियन रही। जबकि अंबाला की टीम ने दूसरा और भिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, समूह नृत्य (हरियाणवीं) में पहला स्थान यमुनानगर की टीम ने हासिल किया। इसी प्रकार नाटक में प्रथम स्थान फतेहबाद और लोक गायन में प्रथम पुरस्कार झज्जर ने हासिल किया। जबकि रेवाड़ी ने प्रतियोगिता श्रेणी में पहला स्थान लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अमरजीत सिंह, बीजेपी की जिला महामंत्री परमजीत कौर, पार्षद सुरेश वर्मा, सुरेखा, रेखा सरीन, सुरेंद्र नरवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed