फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Retired Naib Tehsildar accused of taking bribe of Rs 1000

Panchkula News: रिटायर्ड नायब तहसीलदार पर एक हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

Mon, 13 Oct 2025 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Retired Naib Tehsildar accused of taking bribe of Rs 1000
पंचकूला। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पांच साल पुराने रिश्वत मामले में रिटायर्ड नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला एक हजार रुपये रिश्वत लेने से जुड़ा है। एफआईआर में ईश्वर सिंह के साथ जमीन खरीद-फरोख्त करने वाले दलाल जगतार का नाम भी शामिल है। यह कार्रवाई फतेहाबाद निवासी अजमेर सिंह की शिकायत पर की गई है जो 2020-21 में पंचकूला प्रशासन में बतौर रीडर तैनात था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजमेर फिलहाल विदेश में है और रिटायर हो चुका है। उसने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि जब ईश्वर सिंह बरवाला सब-तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थे तब उन्होंने एक रजिस्ट्री पास कराने के बदले दलाल जगतार से एक हजार रुपये रिश्वत ली थी। इस दौरान लेन-देन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई थी जो अब इस मामले का मुख्य साक्ष्य बनी हुई है। रिटायर्ड नायब तहसीलदार ने ईश्वर सिंह ने बताया कि 2020 में अजमेर सिंह ने उनकी एक वीडियो बनाकर सीएम, डीसी व डीसीपी से शिकायत की थी। वीडियो के आधार पर उसने 11 हजार रुपये रिश्वत लेने की शिकायत की थी, जिसके बाद तत्कालीन डीसी ने तात्कालीन जिला परिषद सीईओ को मामले की जांच करने को कहा। जांच के दौरान एक बार भी शिकायतकर्ता अजमेर जांच में शामिल होने नहीं पहुंचा। इसके बाद सीईओ ने जिन-जिन से रिश्वत लेने के आरोप थे उसके बयान लिए और उसमें मैं निर्दोष साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed