फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   retired ias kundu appointed chairman of revenue commission

Panchkula News: सेवानिवृत्त आईएएस कुंडू राजस्व आयोग के चेयरमैन नियुक्त

Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
retired ias kundu appointed chairman of revenue commission
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी वीएस कुंडू को एक सदस्यीय राजस्व आयोग का अध्यक्ष लगाया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शनिवार को नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए कुंडू की नियुक्ति की चर्चा बीते सप्ताह से ही सचिवालय में चल रही थी।
विज्ञापन

कुंडू के जिम्मे राजस्व विभाग के दस्तावेजों में शामिल उर्दू-फारसी के शब्द हटाने और भूमि से जुड़े कानूनों में संशोधन कराने का रहेगा। आयोग को इस संबंध में 6 महीने में अपनी पहली रिपोर्ट सरकार को सौंपनी होगी। उनकी रिपोर्ट के बाद ही राजस्व विभाग में प्रचलित रकबा, इंतकाल, खेवत, फर्द, बदर, मौजा, मुसावी, बिस्वा, इंद्राज इत्यादि शब्दों को रिकार्ड से हटाया जाएगा। इन शब्दों की जगह आसान शब्द राजस्व रिकार्ड में शामिल किए जाएंगे। जमीनों के रिकॉर्ड को परिवार पहचान पत्र के साथ और आधार लिंक कर तैयार किया जाएगा। पूरा भूमि रिकॉर्ड सुधार करने की तैयारी है। जमीनों से संबंधित कोर्ट केस और विकसित जमीनों का पूरा रिकार्ड सरकार के एक क्लिक पर करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। कलेक्टर रेट तय करने का फार्मूला भी आयोग सरकार को सुझाएगा। जमीन की पैमाइश करने की नई तकनीक भी आयोग सरकार को बताएगा। रजिस्ट्री को प्रभावी बनाने, जीआईएस आधारित तकनीक से जमीनों की चकबंदी करने को लेकर भी आयोग अपनी रिपोर्ट सौंपेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed