{"_id":"613916fa8ebc3ebeb825cb16","slug":"restaurant-operator-and-friend-arrested-in-ansh-s-death-case-pkl-office-news-pkl4261375113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंश चौधरी की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंश चौधरी की मौत मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। पिंजौर के रॉयल गजीबो रेस्टोरेंट में गोली लगने से हुई अंश की मौत के मामले में पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक रणदीप सिंह और अंश के दोस्त भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पिता अंश का शव लेकर सुबह ही बरेली रवाना हो गए।
मंगलवार शाम को अंश अपने दोस्त भास्कर के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने आया था। उसने अपनी मां को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। खाना खाने के दौरान भास्कर रेस्टोरेंट संचालक रणदीप सिंह से उसकी लाइसेंसी पिस्तौल ले आया और उसके साथ सेल्फी लेने लगा। इस दौरान अचानक चली गोली पास में बैठे अंश की कनपटी में जा लगी। अंश की मौके पर ही मौत हो गई। पिंजौर पुलिस ने अंश की मौत की सूचना बरेली में उसके पिता कनधीर सिंह को फोन पर दी। उन्होंने पिंजौर पहुंचकर आरोप लगाया था कि रेस्टोरेंट संचालक की लाइसेंसी पिस्तौल से भास्कर ने उनके बेटे ही हत्या की है। पुलिस ने शिकायत के बाद रणदीप सिंह वासी बिटना रोड और भास्कर कुमार वासी रथपुर कालोनी पिंजौर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। पिंजौर थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है। पोस्टमार्टम के सैंपल जांच के लिए मधुबन भेजे जाएंगे।