फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Respect for colleagues for supporting in cleanliness

स्वच्छता में साथ देने पर सहयोगियों का सम्मान

Sun, 14 Feb 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Respect for colleagues for supporting in cleanliness
जिला सचिवालय में स्वच्छता में सहयोग करने पर सहयोगियों का सम्मान किया गया। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। स्वच्छता सर्वेक्षण-2021 के संबंध में चलाए जा रहे अभियान में जिले के लोगों ने फीडबैक देने में अहम भूमिका निभाई है। स्वच्छता में नगर निगम का साथ देने में तीन सरकारी कार्यालयों, दो स्कूलों, एक सरकारी अस्पताल ने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। लघु सचिवालय में शनिवार को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में स्वच्छता में साथ देने पर सहयोगी तीन कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों, होटलों, वार्डों और बाजारों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला लघु सचिवालय में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेयर कुलभूषण गोयल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि फीडबैक देने में नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है। नगर निगम द्वारा स्वच्छता रैंकिंग-2021 के संबंध में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहर ने सभी के सहयोग से कई उपलब्धियां हासिल की हैं। खुले में शौचमुक्त घोषित करने की दिशा में भी पंचकूला ने लगातार तीन बार यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि 2019-20 और 2021 में भारत सरकार के आवास एवं शहरी मंत्रालय से यह उपलब्धि निगम को प्राप्त हुई है। इसके लिए निगम की टीम, शहरवासी और पार्षद बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में आएगा नंबर-1
भारत सरकार के आवासीय एवं शहरी मामले के मंत्रालय की तरफ से 4243 शहरों में यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई है। पंचकूला शहर तीन से दस लाख की आबादी वाले इस श्रेणी में है। स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 में पार्षदों, निगम की टीम, हरियाणा नवयुवक कला मंच और शहरवासियों के सहयोग से नंबर-वन आएंगे। इस मौके पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संयम गर्ग, नगर निगम के उपनगर आयुक्त दीपक सूरा, कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फीडबैक देने में चंडीगढ़ के लोग पीछे
शहर के करीब 2.22 लाख लोगों ने फीडबैक दिया है, जबकि चंडीगढ़ के लोग फीडबैक देने में पीछे रहे हैं। यहां के 1.24 लाख लोगों ने ही हिस्सा लिया। इस दौरान स्वच्छता की दिशा में अहम सहयोग देने वाले ऑफिस, अस्पताल, होटल, मार्केट, स्कूल और वार्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया।
तीन स्वच्छ कार्यालय
सेक्टर-6 स्थित ऊर्जा भवन
सेक्टर-6 स्थित एचएसवीपी
सेक्टर-5 स्थित हैफेड
तीन स्वच्छ अस्पताल
सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल
सेक्टर-26 स्थित ओजस अस्पताल
सेक्टर-23 स्थित पारस अस्पताल
तीन स्वच्छ होटल
सेक्टर-5 स्थित बेला विस्टा
सेक्टर-5 स्थित द केव
रामगढ़ स्थित द फोर्ट रामगढ़
तीन स्वच्छ बाजार
सेक्टर-9
सेक्टर-12
सेक्टर-15
तीन स्वच्छ स्कूल
सेक्टर-15 भवन विद्यालय
सेक्टर-12-ए सार्थक मॉडल स्कूल
सेक्टर-20 संस्कृति मॉडल स्कूल
तीन स्वच्छ वार्ड
वार्ड- 2, पार्षद सुरेश कुमार वर्मा
वार्ड-5, पार्षद जय कुमार कौशिक
वार्ड-14, पार्षद सुशील गर्ग
ऑफिस को साफ-सुथरा बनाए रखने में सभी ने सहयोग किया है। ऑफिस के शौचालय पर विशेष फोकस किया गया है। पार्क को बेहतर बनाने के लिए सजाया गया है। गीले-सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डाला जाता है। - जोगिंदर सिंह, जीएम हैफेड।
अस्पताल से निकलने वाले गारबेज के निस्तारण पर फोकस किया गया है। परिसर में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए स्टाफ और मरीजों के परिजनों को मेरा अस्पताल एप के जरिए जागरूक किया गया। - डॉ. सरोज अग्रवाल, सेक्टर-6 अस्पताल।

स्कूल की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को विशेष हिदायत दी गई है। शौचालयों के दरवाजों पर लिस्ट चस्पा की गई है, ताकि पता चल सके कि सफाई कब-कब हुई है। स्कूल में क्लास के बाद पांच मिनट स्वच्छता का पाठ पढ़ाया जाता है। - सोनिया, वाइस प्रिंसिपल, भवन विद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed