फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Republic Day today: Traffic of heavy vehicles will remain closed towards the parade ground

गणतंत्र दिवस आज : परेड ग्राउंड की तरफ भारी वाहनों का आवागमन रहेगा बंद

Sun, 26 Jan 2025 12:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
Republic Day today: Traffic of heavy vehicles will remain closed towards the parade ground
परेड ग्राउंड को फूलों से सजाते कर्मचारी। संवाद 
पंचकूला। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। परेड ग्राउंड में आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। भारी सुरक्षा में परेड ग्राउंड में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगोें को सलाह है कि सेक्टर-5 परेड ग्राउंड की तरफ आज वाहन लेकर जाने से बचें। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर परेड ग्राउंड और इसके साथ लगती सड़कों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार सेक्टर-5 परेड ग्राउंड के चारों तरफ नाकों के अतिरिक्त सांखला चौक से किसी भी भारी वाहन जैसे ट्रक, बस आदि को परेड ग्राउंड और बस स्टैंड की तरफ आना वर्जित होगा। इस तरफ से आने वाले सभी वाहन चालक शक्ति भवन चौक का रास्ता चुनें। इसी प्रकार बस स्टैंड पंचकूला से कालका, अंबाला, रायपुररानी, नारायणगढ़ आदि स्थानों की तरफ जाने वाले बसों और भारी वाहनों को तवा चौक से सीधे 4-11 के डिवाइडिंग रोड से जाने की अनुमति होगी। दूसरी तरफ से तवा चौक से किसी प्रकार के भारी वाहन को परेड ग्राउंड की तरफ से आना वर्जित होगा।
विज्ञापन

पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के अनुसार सुरक्षा के लिए बनाए नाकों पर पुलिस जवान सुरक्षा उपकरणों के साथ तैनात रहेंगे। शहर में सभी पीसीआर राइडर और डायल 112 की गाड़ियां लगातार गश्त कर रहीं हैं। सड़कों पर दिखने वाले संदिग्ध सूचना पर पुलिस कंट्रोल रूम के साथ संपर्क करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
गणतंत्र दिवस पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखकर 550 पुलिस कर्मचारियों और एसीपी स्तर के पांच वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा आयोजन स्थल परेड मैदान के आसपास के क्षेत्रों में 10 नाके भी बनाए गए हैं। पंचकूला पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। जिले के बॉर्डर एरिया और मुख्य चौक चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। चेकिंग अभियान के तहत संदिग्धों पर पैनी नजर रहेगी।



इन जगहों पर रहेगी पैनी नजर
अधिकारियों के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सभी थाना प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्रों में सिनेमा हॉल, होटल, ढाबे, धर्मशाला, सराय, बस स्टैंड, धार्मिक स्थल, सब्जी मंडी, भीड़भाड़ और रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों की लगातार जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियों और वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है।



पुलिस ने की लोगों से अपील
पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य ने जिले की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी क्षमता का उपयोग करने पर जोर दिया है। उन्होंने असामाजिक तत्वों और शरारती गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यदि कहीं भी संदिग्ध वस्तु के साथ कोई व्यक्ति दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और डायल 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed