फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Republic Day: Full dress rehearsal today, preparations complete

गणतंत्र दिवस: फुल ड्रेस रिहर्सल आज, तैयारी पूरी

Sun, 24 Jan 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Full dress rehearsal today, preparations complete
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में होने वाली राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। प्रशासन शहर को दुल्हन की तरह सजा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आज होगी। इसमें सभी प्रतिभागियों को शामिल होने का आह्वान किया गया है। समारोह में सेक्टर-7 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा कोरोना वायरस को लेकर एक्शन प्ले सांग प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर में 14 प्रवेश और स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा सभी चौराहों, म्यूजियम और लाइटों से भव्य रूप दिया जा रहा है। शहर के नागरिकों के लिए मार्केट में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रदर्शन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि फुल ड्रेस रिहर्सल में सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर सुबह 9.58 बजे भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न स्कूलों के लगभग 150 छात्र पीटी और डंबल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा स्कूली विद्यार्थियों द्वारा योग की प्रस्तुति दी जाएगी। राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी, मास्क और सैनिटाइज का पूरी तरह ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा झांकियों के माध्यम से राज्यस्तर पर विकास कार्यों का सरकार की विकासपरक योजनाओं का झांकियों के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। इनमें स्वास्थ्य विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, कृषि व बागवानी विभाग, जिला उद्योग केंद्र, शिक्षा विभाग, लीड बैंक पीएनबी, डीआईटीएस, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगर निगम, सीईओ जिला परिषद व सीईओ डीआरडीए, रोडवेज व यातायात पुलिस, सचिव आरटीए, प्रदूषण विभाग, शहरी विकास प्राधिकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य
उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि गणतंत्र दिवस समारोह में अपने अधीन सभी कर्मचारियों का भाग लेना सुनिश्चित करें। समारोह के बाद कर्मचारियों की हाजिरी उपायुक्त कार्यालय की एमए शाखा मेें भेजें। अतिरिक्त उपायुक्त मोहम्मद ईमरान रजा की अध्यक्षता में परेड, पीटी शो, डंबल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल आयोजित की गई।

हरियाणा योग परिषद के चेयरमैन डॉ. जयदीप आर्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योग रिहर्सल में भाग लेकर योग प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्हें सूर्य नमस्कार और अन्य योग प्रदर्शनों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। उनके साथ योग परिषद के सदस्य डॉ. मदन मानव, रजिस्ट्रार डॉ. हरीश, नगराधीष सिमरनजीत कौर, जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिल रानी, एसीपी नूपुर बिश्नोई सहित शिक्षा विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed