फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Republic Day: Assembly Speaker took the salute of the parade by hoisting the tricolor

गणतंत्र दिवस : तिरंगा फहराकर विधानसभा अध्यक्ष ने ली परेड की सलामी

Sun, 28 Jan 2024 04:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Republic Day: Assembly Speaker took the salute of the parade by hoisting the tricolor
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड की सलामी ली। परेड कमांडर एसीपी आर्यन चौधरी के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस (पुरुष एवं महिला), गृह रक्षक हरियाणा, एनसीसी सीनियर विंग महिला राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14, एनसीसी सीनियर विंग महिला राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-1, एनसीसी जूनियर डिविजन ब्याॅज, एनसीसी जूनियर विंग गर्ल्स, सतलुज पब्लिक स्कूल, होमगार्ड की टुकड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया।
स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति के गीत, डंबल शो, सूर्य नमस्कार और योगासन की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग विषयों पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की गईं। इस मौके पर ज्ञानचंद गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय सूरजदेव जोशी के बेटे सेक्टर-2 निवासी सुरेंद्र कुमार जोशी और स्वर्गीय ओमप्रकाश गांधी के बेटे सेक्टर-4 निवासी राकेश कुमार गांधी को शाॅल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने युद्धवीरांगना जिलापति और युद्ध में वीरगति को प्राप्त करने वाले सेना अधिकारियों की वीरांगना गांव नग्गल निवासी राम प्यारी और गांव बरवाला निवासी संतोष देवी को भी शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-12 में शहीदी स्मारक पर जाकर देश के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया। इस दौरान स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए देश के वीर शहीदों की प्रेरणादायक गाथाओं पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध करवाने के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 लोग सम्मानित
पंचकूला। विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में सरकारी कार्य, शिक्षा, समाज सेवा, खेल आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 51 लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सेक्टर-6 के फार्मेसी अधिकारी पुनीत गौतम, सेक्टर-4 सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल कृत सेराय, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-19 की प्रधानाचार्य निर्मल ढुल्ल, प्रधानाचार्य भवन विद्यालय सेक्टर-15 गुलशन कौर, लिटिल फ्लावर स्कूल सेक्टर-14 की प्रधानाचार्य वंदना, ब्लू बर्ड हाई स्कूल सेक्टर-16 के शिक्षाविद निदेशक वेभु भटनागर, सिविल सर्जन पंचकूला डाॅ. मुक्ता कुमार, निदेशक नेत्र चिकित्सा डाॅ. अशोक गुप्ता, राजकीय मिडिल स्कूल सेक्टर-20 के पीटीआई राजेश कुमार, बाल कल्याण समिति चेयरमैन ममता गोयल, सहायक प्रोफेसर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर-1 डाॅ. रोहतास गोदारा, कला के क्षेत्र में वैष्णवी गुप्ता, शिक्षा के क्षेत्र में हिमांगी शर्मा, शिक्षा और संगीत में रचना, शिक्षा के क्षेत्र में सानवी, समाज सेवा के क्षेत्र में राहुल सिंगला, प्रियंका पूनिया, मनमोहन, भावना गर्ग, डाॅ. मनोज गुप्ता, डाॅ. मोहन लाल, संगीत के क्षेत्र में मुकुल गिल और सौरभ शर्मा, कानूनी सह परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई निधि मलिक, पत्रकारिता के क्षेत्र में सुरेंद्र भाटिया, संत अरोड़ा और राजकुमार, सहायक जिला न्यायवादी रोहित सिंगला, एडब्ल्यूयूबीएन सज्जन कुमार, जिला परिषद कार्यालय में प्रोजेक्ट अधिकारी चिराग मेहरा, डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. मोनिका कौरा, उप सिविल सर्जन दंत डाॅ. शिवानी सतीजा, दंत सर्जन डाॅ. पंकज शौरी, सिविल सर्जन कार्यालय में एमपीएचडब्ल्यू मधु, पंचकर्म चिकित्सा कार्यालय के अरविंद शर्मा, निरीक्षक हरियाणा पुलिस सोमवीर ढाका, एएसआई गुप्तचर विभाग सुभाष चंद और ईएएसआई रामपाल, सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता विरेंद्र कुमार, खेल के क्षेत्र में निधि ढुल्ल, अनांदय ठाकुर, आर्यन चौधरी, गरिमा अरोड़ा, अरन्या ठाकुर, शिक्षा के क्षेत्र में अध्यापक सुशील, अध्यापिका रिचा, प्रधानाचार्य बहुतकनिकी शिक्षण संस्थान सेक्टर-26 दलजीत सिंह, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के डाॅटा एंट्री ऑपरेटर विनोद कुमार बांगड और सेवादार हैप्पी, कनिष्ठ अभियंता सत्यवान भारद्वाज, जिला कार्यक्रम अधिकारी चिकित्सा ललिता रानी, हैड कांस्टेबल परमजीत सिंह, नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अविनाष सिंगला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed