{"_id":"65ce924bf9bff0b12b0453d7","slug":"representatives-of-barwala-industries-demanded-waiver-of-garbage-duty-pkl-office-news-c-290-1-pkl1068-6710-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बरवाला इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने रखी गारबेज शुल्क माफी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बरवाला इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों ने रखी गारबेज शुल्क माफी की मांग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बरवाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल वीरवार को पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल एवं आयुक्त सचिन गुप्ता से मिला और इंडस्ट्रीज की विभिन्न समस्याओं पर बातचीत की। इस दौरान विक्रम कत्याल ने महापौर को बताया कि उद्योगपतियों से कूड़ा उठाने के नाम पर प्रति फैक्टरियों को नोटिस भेजे गए हैं। नगर निगम की इस धक्केशाही से उद्योगपति हैरान हैं। गारबेज टैक्स जमा नहीं कराने पर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी काम नहीं करने की चेतावनी भी दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़े का उठान करने वाले कर्मचारी भी नहीं आते हैं। उद्योगपति नगर निगम की कार्यशैली से परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि एक ओर चेतावनी देकर गारबेज टैक्स वसूला जा रहा है, दूसरी तरफ गारबेज उठाने वाले कर्मचारी ही नदारद रहते हैं। औद्योगिक क्षेत्र अलीपुर में सैकड़ों व्यवसायी फैक्टरी चलाते हैं। सभी को 21000 हजार रुपये से अधिक के गारबेज शुल्क नोटिस भेजे गया है। अलीपुर बरवाला के उद्योगपति कश्मीर चंद मलकानियां ने बताया कि वहीं डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। निगम की इस तरह की वसूली गलत है। इस पर पूरी तरह से रोक लगानी चाहिए। विक्रम कत्याल ने बताया कि महापौर ने सहानुभूतिपूर्वक उनकी बात सुनी।
कचरा संग्रहण शुल्क के संबंध में काफी देर तक चर्चा हुई। नगर निगम अधिकारियों से आश्वासन मिला है कि इसे निगम की अगली सदन की बैठक में रखा जाएगा। वह एक साल के लिए कर में छूट दे सकते हैं और अगले साल से बहुत मामूली संग्रह शुल्क लगा सकते हैं। उन्हें सुझाव दिया है कि जब तक वह सदन की बैठक में संशोधन नहीं कर देते, तब तक कचरा संग्रहण शुल्क जमा न करें। इस अवसर पर रोहित सेन, प्रवीन खोसला, केके अधलखा आदि उपस्थित रहे।

पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में खाली पड़े कंपनी के प्रतिनिधियों के बैठने के पंडाल ।-संवाद