फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rent for Arijit's concert not paid, stuff kept on the ground sealed

Panchkula News: अरिजीत के कंसर्ट का नहीं दिया किराया, ग्राउंड में रखा सामान सील

Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rent for Arijit's concert not paid, stuff kept on the ground sealed
पंचकूला। सेक्टर-5 के शालीमार ग्राउंड में रविवार को हुए गायक अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट के बाद शहर के लोग तो परेशान हुए थे। इसके बाद भी इस कंसर्ट का विवाद थम नहीं रहा है। क्योंकि शालीमार ग्राउंड को कंसर्ट के आयोजकों ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) से तीन दिन के लिए 4.77 लाख रुपये में किराए पर लिया था। लेकिन कंसर्ट रविवार को पूरा होने के बाद आयोजकों ने ग्राउंड से सामान नहीं उठाया और एचएसवीपी को चाैथे दिन का किराया 1.59 लाख रुपये नहीं दिया। आयोजकों ने ग्राउंड से कुछ सामान उठाकर ले जाने के लिए गाड़ियों में भर लिया था, लेकिन ग्राउंड को खाली नहीं किया। इसका पता चलते ही एचएसवीपी के अधिकारी माैके पर पहुंच गए और सामान लेकर जाने वाली गाड़ियों को ग्राउंड से बाहर नहीं जाने दिया। इसके साथ ही मेन गेट पर ताला जड़कर सामान सील कर दिया गया। इतना ही नहीं सामान से भरी गाड़ियां किसी भी तरह बाहर न ले जा सकें इसलिए रास्ते में गहरा गड्ढा खोदकर इसमें पानी भर दिया।
विज्ञापन

लेकिन गड्ढे खोदने के बाद भी इस मामले का हल नहीं निकाला गया। सूत्रों के अनुसार एचएसवीपी की ओर से आयोजकों से कंसर्ट के पास मांगे गए थे, लेकिन आयोजकों ने पास देने से मना कर दिया था। इस कारण यह कार्रवाई अधिकारियों की ओर से आयोजकों की टीम पर की गई है।
विज्ञापन

इसलिए हुआ विवाद
दरअसल रविवार को शालीमार ग्राउंड में हुए अरिजीत सिंह के लाइव कंसर्ट के बाद यहां पर स्टेज, लाइटें और म्यूजिक के लिए लगाए गए डीजे का सामान पड़ा हुआ था। जिसे हटाया नहीं गया, जबकि यह सामान शो के तीन दिन पहले ही यहां आया था। इसका चाैथे दिन का किराया एचएसवीपी की ओर से मांगा गया तो किराया देने से आयोजकों ने मना कर दिया। इस पर एचएसवीपी के अधिकारियों ने जनरेटर सेट, सामान से भी गाड़ियों और बस सहित पूरे सामान को ग्राउंड के मेन गेट पर ताला लगाकर सील कर दिया। एचएसवीपी के अधिकारियों ने बताया कि नियम के मुताबिक आयोजक अपना सामान तय समय से पहले ले आए थे और यहां पर शो किया। इस कारण उनसे चाैथे दिन के किराए की मांग की गई है। जो कि अभी तक नहीं दिया जा सका है। इस कारण सामान को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
एचएसवीपी की ओर से शॉलीमार ग्रांउड को अरिजीत सिंह का लाइव कंसर्ट करने के लिए किराए पर दिया गया था। लेकिन रविवार को कंसर्ट पूरा होने के बाद आयोजकों ने ग्राउंड से सामान नहीं उठाया और पहले भी तय दिन से पहले सामान रख दिया था। बकाया किराया नहीं देने पर कार्रवाई करते हुए पूरा सामान सील कर दिया गया है। अगर वह किराया नहीं देते तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सोमवार को देर शाम आयोजकों की ओर से इस पर सहमति का संदेश आया है। -मानव मलिक, ईओ, एचएसवीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed