फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief from rain caused problems due to water logging

बारिश से राहत तो जलभराव से हुई परेशानी

Sat, 20 Jun 2020 01:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain caused problems due to water logging
पंचकूला। बारिश और तेज हवाओं के कारण शहर में सुबह कई पेड़ गिर गए। बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिली लेकिन जलभराव के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सेक्टर-6 में विशालकाय पेड़ गिरने से एक व्यक्ति चोटिल हो गया। पूर्व पार्षद वीके सूद ने बताया कि आज सुबह नौ बजे अचानक मौसम खराब हो गया। इसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश हुई तो मकान नंबर-39 सेक्टर-6 अजयवीर सहगल के निवास के सामने लगा बड़ा पेड़ जड़ समेत उखड़ गया और सहगल का ड्राइवर अमर कुमार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

वीके सूद ने नगर निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विभाग से अपील की है कि वह ऐसे पेड़ों की पहचान करें जो गिरने वाले हों। उन्हें समय रहते हटा दें क्योंकि आने वाले समय में फिर बारिश और तेज हवाओं के चलने से नुकसान हो सकता है। वहीं, शुक्रवार को आंधी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह पहले काले बादल छाए इसके बाद झमाझम बारिश हई। जिससे शहर की सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed