फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief from jam, flyover prepared between Sector-12A and Industrial Area-1 opened

Panchkula News: जाम से मिली राहत, सेक्टर-12ए और औद्योगिक क्षेत्र-1 के बीच तैयार फ्लाईओवर खुला

Thu, 18 Apr 2024 05:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Relief from jam, flyover prepared between Sector-12A and Industrial Area-1 opened
पंचकूला। कालका-शिमला हाईवे पर सेक्टर-12ए और औद्योगिक क्षेत्र वन के डिवाइडिंग रोड पर तैयार फ्लाईओवर शुरू हो गया है। सिंगल फ्लाईओवर को पंचकूला की तरफ से उठाकर जीरकपुर-पंचकूला बॉर्डर हाईवे पर समतल किया गया है। इसे लोगों के आवागमन के लिए बुधवार से खोल दिया गया। इसके खुलने से सेक्टर-20 अंडरपास के पास ट्रैफिक दबाव कम हो जाएगा। जिन वाहनों को जीरकपुर और ढकोली, अंबाला जाना है, अब उन्हें सेक्टर-20 अंडरपास के रास्ते जाने की जरूरत नहीं है। वह सीधा सेक्टर-12ए और औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 के डिवाइडिंग रोड से फ्लाईओवर के रास्ते निकल जाएंगे। बता दें कि सेक्टर-20 के अंडरपास से पंचकूला शहरी क्षेत्र के लोगों को ढकोली, जीरकपुर व अंबाला जाने के लिए पंचकूला सेक्टर-10 अंडरपास से यू टर्न लेना पड़ता था। जिसके चलते सुबह और शाम के समय घंटों यहां वाहन चालकों को जाम का सामना करना पड़ रहा था। सेक्टर के लोगों के साथ साथ कालका-शिमला हाईवे से पंचकूला के दूसरे सेक्टरों को जाने वाले ट्रैफिक का यहां काफी दबाव रहता है।
विज्ञापन

13 करोड़ से तैयार किया फ्लाईओवर
सेक्टर-12ए और औद्योगिक क्षेत्र फेज वन के बरसाती नाले से लेकर जीरकपुर-पंचकूला बार्डर तक सिंगल लेन राइट टर्न फ्लाईओवर 13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। 610 मीटर लंबे और 7.5 मीटर चौड़े फ्लाईओवर का काम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन मौसम के बार बार खराब होने की वजह से काम को बीच में रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed