फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief from heat due to rain, mud became a disaster

बारिश से मिली गर्मी से राहत, कीचड़ बनी आफत

Thu, 30 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Relief from heat due to rain, mud became a disaster
पंचकूला। शहर में बुधवार को सुबह हुई बारिश ने ही जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। शहरवासियों को जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं कीचड़ के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और फेस-2, हरमिलाप नगर, सेक्टर-19 में कीचड़ की स्थिति बनी रही। सेक्टर-5 में कई जगह पर पानी भरने के कारण वाहन चालकों और पैदल लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी ओर गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी काफी सुधर गई।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही थी। 30 जून को मानसून आने से पहले 29 जून को शहर में हल्की बारिश हुई। गुरुवार रात से ही आसमान में बादल छा गए थे। सुबह 3 बजे ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े 8 बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई जो पौने 10 बजे तक चलती रही। इससे गर्मी छू मंतर हो गई लोगों को अपने एसी और कूलर बंद करने पड़े। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

निगम के एसई खुद उतरे सड़कों पर
सुबह पौने 10 बजे बारिश बंद होते ही नगर निगम के एसई विजय गोयल जलभराव की स्थिति जांचने के लिए शहर की सड़कों पर उतर पड़े। उन्हें जहां भी जलभराव दिखाई दिया, वहां टीम लगाकर पानी की निकासी करवाई। सेक्टर-8/17 की डिवाइडिंग रोड, औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और फेस-2 में भी निगम की टीम ने पहुंच कर पानी की निकासी सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जुलाई तक सूर्यदेव के दर्शन मुश्किल
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक पांच जुलाई तक लगातार सूर्यदेव के दर्शन होने मुश्किल हैं। हालांकि दो जुलाई को दिन में कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है। 2 और 3 जुलाई को छोड़कर 5 जुलाई तक बारिश के भी आसार बने रहेंगे। वहीं वीरवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना है। वीरवार को अधिकतम 32.6 और न्यूनतम तापमान 26.6 रहने की उम्मीद है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल 6 डिग्री का ही अंतर रह जाएगा।
बेहतर स्थिति में पहुंची वायु गुणवत्ता
हल्की बारिश के बाद शहर की हवा की गुणवत्ता भी काफी सुधर गई है। बुधवार को शहर का एक्यूआई 69 दर्ज किया गया। 26 जून को यह 123 था। मंगलवार को एक्यूआई 73 दर्ज किया गया था। अभी एक सप्ताह तक लगातार बारिश का मौसम रहने के कारण यह और भी नीचे आने की उम्मीद है।

कोट
नगर निगम का प्रयास है कि शहर वासियों को बारिश के कारण जलभराव का सामना न करना पड़े। निगम की टीम लगातार ग्राउंड पर काम कर रही हैं। अगर कहीं भी जलभराव की शिकायत मिलती है तो वहां तुरंत एक्शन लिया जा रहा है।
- विजय गोयल, एसई, नगर निगम, पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed