फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Relief for Mahendra Kumar, accused in the fake degree case.

Panchkula News: फर्जी डिग्री केस में आरोपी महेंद्र कुमार को राहत

Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Relief for Mahendra Kumar, accused in the fake degree case.
अदालत ने मंजूर की नियमित जमानत
विज्ञापन

फर्जी आयुर्वेदिक पंजीकरण प्रमाणपत्र के इस्तेमाल का है आरोप
जांच पूरी, चालान पेश होने के बाद अदालत ने दी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। फर्जी बीएएमएस डिग्री और आयुर्वेदिक पंजीकरण प्रमाणपत्र के कथित इस्तेमाल से जुड़े मामले में अदालत ने आरोपी महेंद्र कुमार को नियमित जमानत दे दी है। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाना में धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज है।
मामला मई 2023 में हरियाणा काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसिन के रजिस्ट्रार डॉ. दिनेश शर्मा की शिकायत पर दर्ज किया गया था। जांच में पाया गया कि महेंद्र कुमार के नाम पर प्रस्तुत पंजीकरण प्रमाणपत्र परिषद के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाता। प्रमाणपत्र पर अंकित रजिस्ट्रेशन और सीरियल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम जारी किए गए थे। सत्यापन के बाद परिषद ने दस्तावेज को फर्जी बताते हुए कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच के दौरान आरोपी ने दावा किया था कि कुछ लोगों ने उसे वैध बीएएमएस डिग्री और पंजीकरण प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था, जिसके बदले उससे करीब 10 लाख रुपये लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी बताए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि महेंद्र कुमार 9 अप्रैल 2026 से न्यायिक हिरासत में है। मामले की जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस चालान अदालत में पेश कर चुकी है। बचाव पक्ष ने दलील दी कि अधिकांश साक्ष्य दस्तावेजी हैं और पुलिस के कब्जे में हैं, इसलिए आरोपी को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed