फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Releasing the video, the youth said- the police made me a gangster

Panchkula News: वीडियो जारी कर युवक बोला-पुलिस ने मुझे गैंगस्टर बना दिया

Wed, 20 Aug 2025 08:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Releasing the video, the youth said- the police made me a gangster
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। इन्फ्लुएंसर और जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल द्वारा कुछ दिन पहले दर्ज करवाया केस पेचिदा होता जा रहा है। डिवीजन सात पुलिस ने इस मामले में जालंधर के गैंगस्टर लक्खू बाबा के साथ-साथ गैंगस्टर रिशब बैनीपाल और अन्य पर मामला दर्ज किया था, जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दर्ज हुआ था। वहीं, सीसीटीवी फुटेज में जो युवक दिख रहा है, उसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक वीडियो चल रहा है जिसमें वह कह रहा है कि वह एक दुकान पर पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करता है लेकिन पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दिया।

प्रिंकल ने तीन दिन पहले थाना डिवीजन सात में शिकायत दी थी कि उसके सेक्टर-32 वाले जूतों के शोरूम पर देर रात लक्खू बाबा उसकी हत्या करने आया था। बाबा को गैंगस्टर रिशब बैनीपाल और अन्य ने बीस लाख रुपये में उसकी हत्या की सुपारी दी थी। प्रिंकल ने उसकी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को देकर मामला दर्ज करवा दिया। उक्त सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक का अब वीडियो सामने आया है। वह खुद को भट्टियां काॅलोनी निवासी सचिन बता रहा है। साथ ही कह रहा है कि वह एक दुकान पर पांच सौ रुपये दिहाड़ी पर काम करता है। पुलिस ने उसे गैंगस्टर बना दिया। वह दुकान पर जूते खरीदने गया था। उसे जूते पसंद नहीं आए तो घर लौट गया। मामले को लेकर डिवीजन सात के प्रभारी सब इंस्पेक्टर भूपिंदर सिंह ने बताया कि वीडियो के बारे में उन्हें पता चला है लेकिन वीडियो वाला सचिन है या फिर लक्खा बाबा यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed