{"_id":"669db5a341b321dd01020eb5","slug":"reiki-was-done-while-collecting-garbage-three-women-crossed-the-road-at-night-with-goods-worth-eight-lakhs-including-cash-pkl-office-news-c-87-1-spkl1036-114076-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कूड़ा उठाते समय की थी रेकी, रात को तीन महिलाओं ने पार किया नकदी समेत आठ लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कूड़ा उठाते समय की थी रेकी, रात को तीन महिलाओं ने पार किया नकदी समेत आठ लाख का सामान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। 16 जुलाई की रात को पिंजौर स्थित सेनेटरी की दुकान से आठ लाख रुपये की चोरी के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ ने चोरी करने वाली गैंग की तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कूड़ा उठाकर रेकी की। इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दो महिला आरोपियों को पुलिस ने रविवार को अदालत में पेश कर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपियों की पहचान सुमन और भगवान देवी मौलीजागरां चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। रविवार को गिरफ्तार तीसरी आरोपी महिला की पहचान रानी मौलीजागरां चंडीगढ़ निवासी के रूप में हुई है। एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा ने रविवार को बताया कि पिछले दिनों पिंजौर के बिटना में लाखों रुपये का सामान और नकदी की चोरी के मामले में तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कूड़ा उठाते समय की थी रेकी
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने कूड़ा उठाते समय रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रिमांड के दौरान महिलाओं से चोरी का सामान रिकवर किया जाएगा। साथ ही महिला चोर गिरोह के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार करने के लिए छापा मारा जा रहा है। डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपियों से यह भी पता किया जा रहा है महिला चोर गिरोह में कितनी और महिलाएं शामिल हैं। आरोपियों ने पिंजौर के आसपास करीब चार चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। आरोपी चोरी करने के लिए ऑटो से पहुंची थीं। एसीपी जोगिंदर शर्मा ने बताया कि पिंजौर-कालका में सभी दुकानदारों को मिलकर अपने-अपने एरिया में सिक्योरिटी गार्ड रखे, जो कि रात के समय पहरा दे और किसी भी तरह की संदिग्ध परिस्थिति में वह उन दुकानदारों को तुरंत सूचित करे।