फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Recruitment of 5500 constable posts trapped in percentile formula

हरियाणा: परसेंटाइल फार्मूले में फंसी 5500 सिपाही पदों की भर्ती, अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा

Wed, 11 May 2022 02:18 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 11 May 2022 02:18 AM IST
सार

13 दिसंबर 2020 को 5500 पुरुष सिपाही पदों की भर्ती के विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 30 अक्तूबर, एक और दो नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 3 लाख 89 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Recruitment of 5500 constable posts trapped in percentile formula
HSSC - फोटो : Social media

विस्तार

परसेंटाइल फार्मूले की वजह से हरियाणा में पुरुष सिपाही भर्ती के 5500 पदों का फाइनल परिणाम चार माह से लटका है। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जल्द परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अभ्यर्थी रोजाना आयोग के पंचकूला स्थित कार्यालय के बाहर रोष जताने पहुंच रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन


जनवरी 2022 तक लिखित और फिजिकल परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। बावजूद इसके आयोग भर्ती का परिणाम जारी नहीं कर पाया है। आयोग परिणाम जारी करने के लिए परसेंटाइल फार्मूला लगा रहा है। लिखित परीक्षा में प्राप्त स्कोर में आर्थिक सामाजिक आधार के अंक जोड़े जा रहे हैं। इसका अभ्यर्थी विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी मांग है कि प्राप्त अंकों के आधार पर ही परिणाम जारी किया जाए। परसेंटाइल फार्मूले से परिणाम जारी करने के विरोध में 350 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की हुई है। बुधवार को सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों के एडवोकेट रविंद्र ढुल का कहना है कि आयोग परसेंटाइल स्कोर के अंदर आर्थिक सामाजिक आधार के अंक जोड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मेरिट वाले अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं और केवल आर्थिक सामाजिक आधार पर अंक हासिल करने वालों को नौकरी मिल रही है। यह फार्मूला तर्कसंगत नहीं है। आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि परसेंटाइल फार्मूले को लेकर हाईकोर्ट के जैसे ही आदेश होंगे उसका पालन करते हुए तुरंत परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

2020 में निकाली थी भर्ती
13 दिसंबर 2020 को 5500 पुरुष सिपाही पदों की भर्ती के विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें 8 लाख 39 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। 30 अक्तूबर, एक और दो नवंबर 2021 को लिखित परीक्षा हुई। परीक्षा में 3 लाख 89 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। आयोग ने 11 दिसंबर को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया जिसमें 38 हजार 547 युवा पास हुए। पास अभ्यर्थियों का 17 दिसंबर से 28 दिसंबर के बीच फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) हुआ। इसके बाद 3 से 20 जनवरी तक फिजिकल मेरजमेंट टेस्ट (पीएमटी) के साथ डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन हुई।

पहले पेपर लीक में अटकी भर्ती
पहले यह भर्ती पेपर लीक होने के चलते लटक गई थी। 7 व 8 अगस्त को परीक्षा ली जानी थी। पहले ही दिन 7 अगस्त को ही कई जिलों में पेपर लीक हो गया था। इस मामले में कैथल पुलिस ने 80 से अधिक आरोपी काबू कर चुकी है।


युवाओं के लिए आंदोलन करेंगे
हरियाणा सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए। किसी भी भर्ती का परिणाम तय समय में जारी किया जाए। आयोग की कार्यप्रणाली से युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है। परिणाम के लिए फार्मूला विज्ञापन के समय बताना चाहिए। बाद में नहीं। जल्द परिणाम जारी नहीं किया गया तो युवाओं के लिए आंदोलन किया जाएगा। -नवीन जयहिंद, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed