फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recruitment Exam: 45 percent candidates reached for AML and 97 percent for commando

भर्ती परीक्षा : एएमएल बनने 45 और कमांडो बनने को 97 प्रतिशत परीक्षार्थी पहुंचे

Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Recruitment Exam: 45 percent candidates reached for AML and 97 percent for commando
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कराई गई एएलएम (सहायक लाइनमैन) की लिखित परीक्षा देने 45 प्रतिशत और कमांडो सिपाही परीक्षा में 97 प्रतिशत परीक्षार्थी हाजिर हुए। हालांकि, परीक्षा में पहली बार प्रश्न के उत्तर में दिए जाने वाले विकल्प 4 की बजाए 5 रहे। परीक्षार्थियों का कहना है कि नए प्रयोग से परीक्षार्थियों को दिक्कत रही।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के अलग अलग जिलों में हुई परीक्षा पुलिस के कड़े पहरे में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बता दें कि आयोग द्वारा बिजली निगम के एएलएम के 2978 और सिपाही कमांडो के 520 पदों पर आवेदन मांगे गए थे। एएलएम के लिए 65 हजार और कमांडो के लिए 8 हजार युवाओं ने आवेदन किया था। रविवार को एएमएल की परीक्षा देने के लिए मात्र 27950 और कमांडो के लिए 7760 परीक्षार्थी पहुंचे। एएमएम का पेपर 90 अंकों का रहा, जिसमें बिजली विभाग से संबधित 18 और हरियाणा से संबंधित 10 प्रश्न पूछे गए। युवाओं का कहना है कि पेपर सिलेबस के आधार पर था, लेकिन उत्तर के विकल्प पांच होने से कुछ दिक्कत हुई। क्योंकि अभी तक उन्हें चार विकल्प ही देखे थे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। जल्द ही परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed