फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recite Geeta together for one minute on 23rd December: Swami Gyananand Maharaj

23 दिसंबर को एक मिनट तक एक साथ गीता पाठ करें : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Wed, 06 Dec 2023 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Recite Geeta together for one minute on 23rd December: Swami Gyananand Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। गीता हिंदुओं की आस्था का ग्रंथ है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। गीता केवल हिंदू के लिए ही नहीं बल्कि समुचित भारत के लिए है। यह बात विश्व गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीराम मंदिर सेक्टर-2 में कही। मंगलवार शाम को गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज श्रीराम मंदिर पहुंचे। जहां पर श्रीकृष्ण कृपा परिवार के प्रबंधक शाम लाल बंसल, तेजपाल गुप्ता, पवन मित्तल, कुसुम कुमार गुप्ता सहित अन्य ने उनका स्वागत किया।

ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि गीता ही एक ऐसा ग्रंथ है, जिसमें सभी प्राणियों के हित की बात कही गई है। यह पूरे भारत का गौरव ग्रंथ है। गीता पूरे विश्व के लिए है। गीता मनीषी महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि 7 दिसंबर से 24 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2023 का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रीमद्भगवद्गीता का शास्वत संदेश दिया जाएगा। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 23 दिसंबर गीता जयंती के दिन सभी नागरिक सुबह 11 बजे एक मिनट तक एक साथ गीता पाठ करें। इस दौरान तीन श्लोकों का पाठ होगा। सभी नागरिक अपने घर या कार्यस्थल पर इस गीता पाठ के साथ जुड़कर गीता के तीन श्लोक का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed