{"_id":"693c837bf41369f8a100d5ce","slug":"recarpeting-work-begins-on-ramgarh-flyover-heavy-traffic-jam-on-slip-road-and-derabassi-route-panchkula-news-c-87-1-pan1010-130490-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रामगढ़ फ्लाईओवर पर रीकॉरपेटिंग शुरू, स्लिप रोड और डेराबस्सी मार्ग पर लगा भारी जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रामगढ़ फ्लाईओवर पर रीकॉरपेटिंग शुरू, स्लिप रोड और डेराबस्सी मार्ग पर लगा भारी जाम
विज्ञापन
फ्लाईओवर बंद होने से 3-4 किमी तक वाहनों की लंबी कतार; ऑफिस व स्कूल जाने वालों को घंटों का इंतजार
चरन सिंह टिब्बी
पंचकूला। पंचकूला–यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामगढ़ गांव स्थित फ्लाईओवर की रीकॉरपेटिंग शुरू होते ही ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गई। गांव माणक्या से पंचकूला जाने वाली तरफ काम शुरू होते ही फ्लाईओवर को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण वाहनों को नीचे की स्लिप रोड और डेराबस्सी मार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
फ्लाईओवर बंद होने के बाद शुक्रवार सुबह से ही ट्रैफिक जाम लगना शुरू हो गया। स्लिप रोड के संकरे होने और ट्रैफिक के अत्यधिक दबाव के कारण रामगढ़ से डेराबस्सी रोड सुबह आठ बजे से रात 9 बजे तक 3 से 4 किलोमीटर जाम लगता रहा। बीच-बीच में एक से दो घंटे की राहत तो मिलती लेकिन फिर से जाम के हालात बन जाते। इस कारण ऑफिस जाने वाले लोगों और स्कूल आने-जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वाहन चालकों और स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण का काम जरूरी है लेकिन फ्लाईओवर बंद करने से पहले उचित ट्रैफिक रूट प्लान तैयार किया जाना चाहिए था। अचानक किए गए डायवर्जन के कारण हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने जाम को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं और वाहनों को चरणबद्ध तरीके से निकाला जा रहा है। सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रीकॉरपेटिंग का काम कुछ दिनों तक जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर निकलें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। संवाद
कोट
लोगों से अपील है कि जब तक काम चल रहा है सहयोग करें। जाम से बचने के लिए थोड़ा समय से पहले निकलें। हाईवे के काम में करीब दस दिन लगेंगे।
-असीम बंसल, एनएचएआई, प्रोजेक्ट डायरेक्टर