फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rebate on home loan interest along with pink and income tax

Panchkula News: पिंक और इनकम टैक्स के साथ होम लोन में ब्याज पर मिले छूट

Sat, 25 Jan 2025 01:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rebate on home loan interest along with pink and income tax
बजट पर प्रतिक्रिया देती महिला। संवाद 
पंचकूला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। इस बार केंद्रीय बजट से महिलाओं को काफी उम्मीदें हैं। महिलाओं को केंद्र सरकार से उम्मीद है कि सरकार इस बार महंगाई नियंत्रण को लेकर कुछ ठोस कदम उठाएगी। पिछले बजट में केंद्र सरकार ने महिलाओं के लिए करीब तीन लाख करोड़ रुपये का फंड जारी किया था।
विज्ञापन

इससे वर्किंग वुमन हॉस्टल्स जैसी कई योजनाओं का ऐलान किया गया था। इस बजट में भी महिलाएं नए सौगात की उम्मीद लगाए बैठी हैं। इनमें पिंक टैक्स में कटौती, इनकम टैक्स में भी महिलाओं को राहत, होम लोन में ब्याज पर छूट, महिला सम्मान सेविंग्स सर्टिफिकेट की डेडलाइन बढ़ाने, महिलाओं को कैश ट्रांसफर, रेंट से जीएसटी हटाने के मांग शामिल है।
विज्ञापन



पिंक टैक्स में कटौती होनी चाहिए। यह टैक्स महिलाओं के सामान पर लिया जाता है। यही वजह है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं के प्रोडक्ट महंगे होते हैं। इसलिए टैक्स में राहत मिलनी चाहिए, ताकि मेकअप के सामान, नेल-पेंट, लिपस्टिक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, सेनिटरी पैड जैसे प्रोडक्ट सस्ते मिल सकें। इसके अलावा रसोई गैस, पेट्रोल, सब्जी के रेट सस्ते होने चाहिए। -सालू गुप्ता, निवासी सेक्टर-20
विज्ञापन
विज्ञापन




शिक्षा और कौशल विकास पर जोर दिया जाना चाहिए। अलग-अलग क्षेत्रों में महिलाओं को अवसर मिले। महिलाओं को कम ब्याज दरों पर ऋण मिले। रेंट से जीएसटी को हटाना चाहिए, ताकि छोटे कारोबार के लिए महिला आसनी से रेंट में कोई कमरा ले सके। टैक्स स्लैब में बदलाव होना चाहिए। इनकम टैक्स में भी महिलाओं को राहत मिलनी चाहिए। -पुष्पा सिंगरोहा निवासी सेक्टर-25


सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग के साथ-साथ रात को जॉब करने वाली महिलाओं को कैब की सुविधा मिलनी चाहिए। होम लोन के ब्याज पर महिलाओं को छूट मिलनी चाहिए। 10 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह टैक्स-फ्री किया जाना चाहिए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए मुफ्त चिकित्सा जैसी योजनाएं लाई जानी चाहिए। -मीनाक्षी, निवासी सेक्टर-10

अनेमिक महिलाओं के लिए प्रोटीन युक्त डाइट की सुविधा पर बजट में विचार करना चाहिए। पहले की तरह सेनेटरी पैड मुफ्त मिलना चाहिए। हर स्कूल में छात्राओं के लिए न्यूट्रिशन डाइट की व्यवस्था अलग से होनी चाहिए। साथ ही साइबर सुरक्षा के लिए प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए बजट मिलना चाहिए। -प्रियंका पुनिया निवासी सेक्टर-21



उम्मीद करती हूं, कि इस बार के बजट में महंगाई नियंत्रण के साथ साथ महिलाओं के लिए अवसर अधिक मिलेंगे। महंगाई के चलते किचन का बजट बिगड़ गया है। इसलिए इस बजट में सरकार को विचार करना चाहिए। साथ ही पिंक टैक्स में कटौती होनी चाहिए। -ऊषा रानी, निवासी इंदिरा कालोनी


बजट में महिलाओं के लिए समान काम के लिए समान वेतन की नीति लागू होने के साथ ही बेहतर वातावरण और सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। महिला विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षा सुविधाओं की विशेष व्यवस्था होनी चाहिए। - सोनाली बख्शी, निवासी सेक्टर-21




डिजिटल दुनिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है, ताकि ऑनलाइन उत्पीड़न से महिलाओं को सुरक्षा मिल सके। महिला किसानों के लिए कृषि क्षेत्र में विशेष योजना और वित्तीय सहायता पर आने वाले बजट से उम्मीद है। महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य योजनाएं, जैसे स्त्री रोग और कैंसर जैसी बीमारियों का उपचार पर बजट मिलना चाहिए। बजट में महिलाओं के लिए उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्कॉलरशिप की योजना बढ़ाना चाहिए। - चेतन झालरिया, सीए, सेक्टर-21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed