फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Reached Chandigarh with ticket, came to know at station that train will go from Ambala, passengers remained worried

Panchkula News: टिकट लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, स्टेशन पर पता चला अंबाला से जाएगी ट्रेन, यात्री रहे परेशान

Sat, 13 Jul 2024 06:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Reached Chandigarh with ticket, came to know at station that train will go from Ambala, passengers remained worried
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। चंडीगढ़ की कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर अंबाला से चलाने की वजह से पहले दिन ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म नंबर-1 बंद होने की वजह से ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। दूसरे प्लेटफार्मों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने की वजह से भी बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को परेशानी हुई। पहले दिन ही अंबाला से चलने वाली ट्रेनों के यात्री चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर परेशान नजर आए। यात्री टिकट लेकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की जानकारी लेते नजर आए। पहले दिन पश्चिम एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ, चंडीगढ़-रामनगर जाने वाले यात्रियों की ट्रेनें छूट गई। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर एस्केलेटर नहीं होने के चलते बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को सर्वाधिक परेशानी का सामना करना पड़ा।



बुजुर्ग और दिव्यांगों को हुई परेशानी
प्लेटफार्म-1 को 9 अगस्त तक बंद कर दिया है। अब वंदे भारत, नई दिल्ली-कालका शताब्दी, चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी, चंडीगढ़-अजमेर जैसी ट्रेनों में सफर के लिए कई रेलयात्री चंडीगढ़ स्टेशन की तरफ पहुंचे थे। उनको स्टेशन के एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई। दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनों से प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 व 4 और 5 पर लगेज के साथ उतरने वाले बुजुर्ग, दिव्यांग व बच्चों को काफी परेशानी हुई। रेल यात्रियों का कहना था कि प्लेटफार्म नंबर-1 को बंद करने से पहले प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 का एस्केलेटर दोबारा
विज्ञापन

शुरू करना चाहिए।


टिकट निरस्त कराना पड़ा
रेलयात्री श्रीराम पाठक ने बताया कि उन्हें परिवार के साथ दिल्ली तक पश्चिम एक्सप्रेस से जाना था। टिकट की बुकिंग भी सुबह लाइन में लगकर कराई, लेकिन टिकट काउंटर पर किसी ने जानकारी नहीं दी कि ट्रेन चंडीगढ़ के बजाय अंबाला से जाएगी। प्लेटफार्म पर परिवार के साथ पहुंचा तो पता चला कि ट्रेन अंबाला से जाएगी। एक तो अब ट्रेन भी नहीं मिलेगी और टिकट निरस्त कराकर बाई रोड दिल्ली तक जाना पड़ेगा, वहां से मथुरा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्टेशन पर भटकते रहे यात्री
दानिश और हरसिमरन को रेलवे स्टेशन पर काफी देर तक भटकना पड़ा। उन्होंने चंडीगढ़ से दिल्ली तक की टिकट पश्चिम एक्सप्रेस से बुक कराई थी। ट्रेन अंबाला से जानी थी, इसका मैसेज भी उनके मोबाइल पर नहीं आया। इस कारण दोनों काफी परेशान नजर आए। एक तो उन्हें साफ नहीं दिख रहा था, दूसरा उनको ट्रेन की जानकारी नहीं थी। मजबूरन उन्होंने बस से दिल्ली जाने का निर्णय लिया।


ट्रेन का लोकेशन चंडीगढ़ बताया
बिहार वासी रमन राज को अपने परिवार के साथ पश्चिम एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से दिल्ली जाना था। वह चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के लिए आए थे। मोबाइल पर ऑनलाइन चेक किया तो ट्रेन का लोकेशन चंडीगढ़ बताया गया। स्टेशन पर पहुंचे तो जानकारी मिली कि ट्रेन को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है। अब यह ट्रेन अंबाला से जाएगी।


प्लेटफार्म-2 और 3 का एस्केलेटर शुरू करें
सुरेंद्र पाल ने बताया कि बच्चों को लेने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन आया हूं। यहां एस्केलेटर नहीं लगा है। छोटे-छोटे दो बच्चे हैं, बुढ़ापे में सीढि़यां चढ़ना और उतरना संभव नहीं है। दो बार प्लेटफार्म नंबर दो और तीन की सीढि़यों पर चढ़ना और उतरना पड़ा है। जाने में विशेष दिक्कत नहीं हुई। आते वक्त बहुत ज्यादा परेशानी हुई है। अगर प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 का एस्केलेटर दोबारा शुरू कर दिया जाए तो यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।


चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर काम शुरू
पंचकूला। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 को तोड़ने का काम शुक्रवार को शुरू कर दिया गया। यहां पर रेल लाइन डेवलपमेंट अथॉरिटी 80 बाय 72 फीट का कंकोर्स बनाएगा। पिलर की मदद से पंचकूला छोर को चंडीगढ़ को जोड़ा जाएगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन को 12 जुलाई से 9 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed