{"_id":"6a933ba6694b830caf02fbf2","slug":"ravis-sixes-turned-the-match-around-he-smashed-47-runs-off-20-balls-panchkula-news-c-87-1-pan1001-140617-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रवि के छक्कों से पलटा मैच, 20 गेंदों में 47 रन ठोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रवि के छक्कों से पलटा मैच, 20 गेंदों में 47 रन ठोके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएसआईडीसी ने जीता उद्घाटन मुकाबला
एचएसवीपी इंटर डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग का आगाज
सिविल सचिवालय को 30 रन से हराया; ऊर्जा विभाग ने वीटा को आठ विकेट से दी मात
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में एचएसवीपी इंटर डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबले में हरियाणा अवस्थापना और बुनियादी ढांचा विकास निगम (एचएसआईडीसी) ने हरियाणा सिविल सचिवालय को 30 रन से हराकर जीत से शुरुआत की। टीम की जीत के नायक रवि रहे, जिन्होंने महज 20 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से 47 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एचएसआईडीसी की शुरुआत खराब रही। 36 रन तक टीम के चार विकेट गिर गए। अमन सैनी ने 31 और संदीप रहर ने 20 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन बीच के ओवरों में विकेट गिरने से टीम फिर दबाव में आ गई। 16 ओवर में स्कोर 119 रन था।
इसके बाद रवि ने मोर्चा संभाला। उन्होंने आखिरी चार ओवरों में गेंदबाजों पर जमकर प्रहार किया और 20 गेंदों में 47 रन ठोक दिए। मनोज दत्त ने भी 40 रन का योगदान दिया। दोनों की पारियों के दम पर एचएसआईडीसी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 164 रन बनाए। सचिवालय की ओर से रविंदर दहिया और शिवम कश्यप ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
अंगद की नाबाद 54 रन की पारी बेकार
165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा सिविल सचिवालय ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। अंगद बिष्ट ने 48 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी। एचएसआईडीसी की ओर से अमन सैनी और संदीप रहर ने तीन-तीन विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी के लिए रवि को मैन ऑफ द मैच, जबकि अंगद बिष्ट को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
ऊर्जा विभाग ने वीटा को आठ विकेट से हराया
दिन के दूसरे मुकाबले में ऊर्जा विभाग ने हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन (वीटा) को आठ विकेट से शिकस्त दी। वीटा ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 101 रन बनाए। दिनेश ने 41, जबकि नवीन और संदीप ने 16-16 रन बनाए। ऊर्जा विभाग की ओर से शेखर राणा और आजाद ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऊर्जा विभाग ने 9.4 ओवर में दो विकेट खोकर 102 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। सुनील ने नाबाद 30, पवन छिकारा ने 30 और दीक्षित भाट ने 18 रन बनाए। शेखर राणा को मैन ऑफ द मैच और वीटा के दिनेश को फाइटर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
एचएसवीपी इंटर डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग का आगाज
सिविल सचिवालय को 30 रन से हराया