फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ravindra Sharma became the head of Senior Citizen Council Panchkula, defeated the opponent by 36 votes

Panchkula News: सीनियर सिटीजन काउंसिल पंचकूला के प्रधान बने रविंद्र शर्मा, विरोधी को 36 वोटों से हराया

Mon, 18 Mar 2024 03:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Ravindra Sharma became the head of Senior Citizen Council Panchkula, defeated the opponent by 36 votes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सीनियर सिटीजन काॅउंसिल पंचकूला के चुनाव में भारी मतों से रविंद्र शर्मा प्रधान निर्वाचित हो गए हैं। बदलाव के लिए मतदाताओं ने जमकर मत का प्रयोग किया। रविंद्र शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अशोक भंडारी को 36 वोट के अंतर से हराकर जीत की दर्ज है। महासचिव पद पर रविंद्र शर्मा टीम के करतार सिंह ऐलावादी निर्वाचित हुए।
करतार सिंह ऐलावादी ने अपने प्रतिद्वंद्वी अविनाश मेहता को पांच मतों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। जीत के बाद रविंद्र शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। मतदान में 300 में से 281 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। काउंसिल के सदस्यों ने रविंद्र शर्मा, करतार सिंह ऐलावादी और अन्य विजेताओं को फूल मालाएं पहनाकर बधाई दी। इस चुनाव में प्रधान पद के उम्मीदवार रविंद्र शर्मा को 157 और अशोक भंडारी को 121 मत मिले। उपप्रधान पद के लिए गुरचरण सिंह चहल को 142, सुरेश चंद्र गुप्ता को 136 मत मिले। महासचिव पद के लिए करतार सिंह ऐलावादी को 142 और अविनाश मेहता को 137 मत मिले। सचिव पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। विजय कुमार सचदेवा को 140 और जयपाल गर्ग को 139 मत मिले।
विज्ञापन

वित्त सचिव पद के लिए सूरज प्रकाश विज को 147 और पवन कुमार गुप्ता को 126 मत मिले। सुबह से ही मतदान के लिए सीनियर सिटीजन काउंसिल काॅलेजियम के सदस्यों की भीड़ जुटने लगी थी। 10 बजे तक 100 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर चुके थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन मतदान समाप्त होते-होते जिनको अपनी हार नजर आ रही थी, वे मौके से चले गए। चुनाव परिणाम में रविंद्र शर्मा टीम ने मुख्य दो पद प्रधान और महासचिव पद पर कब्जा जमा लिया, जबकि दूसरी टीम को तीन पद उपप्रधान, सचिव, वित्त सचिव पद हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद सदस्यों ने जयश्री राम के जयकारे लगाए। लोकतंत्र जिंदाबाद, मतदाता जिंदाबाद के भी नारे लगे। भारत हितैषी ने रविंद्र शर्मा को लड्डू खिलाकर बधाई दी और कहा कि बदलाव की इस बयार में सीनियर सिटीजन काउंसिल को काफी कुछ नया देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed