{"_id":"5ff771418ebc3e2e790060ea","slug":"rapid-action-team-formed-mockdrill-pkl-office-news-pkl399873449","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड एक्शन टीम गठित, मॉकड्रिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड एक्शन टीम गठित, मॉकड्रिल
विज्ञापन
पंचकूला। जिले के बरवाला रायपुररानी क्षेत्र में लगातार मुर्गियों की मौत के बाद हरियाणा का पशुपालन और डेयरी विभाग एकदम हरकत में आ गया है। विभाग की ओर से मुर्गियों की किलिंग के लिए रैपिड एक्शन टीम का गठन करके मॉकड्रिल भी की गई।
हरियाणा पशुपालन और डेयरी विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. एलसी रंगा की अध्यक्षता में पेट एनिमल मेडिकल सेंटर पंचकूला में जिले के सभी पशु चिकित्सकों की बैठक हुई। इसमें सभी पशु चिकित्सकों की ओर से क्षेत्र में मुर्गियों में फैली बीमारी के बारे में स्थिति से अवगत करवाया गया। डॉ. रंगा ने बीमारी से निपटने के लिए विभाग की ओर से की गई कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने जिले के पोल्ट्री फार्मों में मुर्गियों की हो रही मृत्यु के मद्देनजर सभी पशु चिकित्सकों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। विभाग की ओर से किसी भी स्थिति से निपटने के लिए ‘रैपिड रिस्पांस’ टीमों का गठन कर दिया गया है।
बीमारी से निपटने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान मॉक ड्रिल का आयोजन भी किया गया। इसमें पीपीई किट के उपयोग व मुर्गियो की किलिंग का प्रक्षिशण प्रदान किया गया। सभी पशु चिकित्सकों को अपने अपने क्षेत्र में बैक्यार्ड पोल्ट्री के सर्वेक्षण के भी निर्देश दिए गए। अधिकारियों को पशुपालन व डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. अनिल बनवाला व उपनिदेशक (निदेशालय) डॉ. सुखदेव राठी ने भी पशु चिकित्सकों का मुर्गियों में आई बीमारी से निपटने के लिए निर्देश दिए।