{"_id":"5e3341038ebc3ec6e91f98b7","slug":"rape-accused-in-judicial-custady-pkl-office-news-pkl364845848","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूलाः दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी बाबा लक्ष्यनंद पहुंचा सलाखों के पीछे, यह था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूलाः दो बच्चियों से दुष्कर्म का आरोपी बाबा लक्ष्यनंद पहुंचा सलाखों के पीछे, यह था मामला
Fri, 31 Jan 2020 01:58 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 01:58 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का आरोपी बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में रायपुररानी स्थित छोटा त्रिलोकपुर के एक आश्रम में 14 वर्षीय दो बहनों से दुष्कर्म के आरोपी बाबा लक्ष्यनंद को गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महिला पुलिस ने आरोपी लक्ष्यनंद को बुधवार की रात गिरफ्तार कर सिविल अस्पताल-6 में उसका मेडिकल करवाया था। वीरवार को कोर्ट में पेश करने से पूर्व उसका दोबारा मेडिकल कराया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पूर्व पुलिस ने उससे पूछताछ कर पता लगाने के प्रयास किया कि वह कितने समय से बच्चियों से दुष्कर्म कर रहा था।
यह था मामला
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में परिवार सहित रहने वाले बच्चियों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को वे अपने भाइयों सहित रायपुररानी स्थित छोटा त्रिलोकपुर में लक्ष्यनंद के आश्रम में सेवा के लिए आई थी। आश्रम में आरोपी लक्ष्यनंद ने दोनों बहनों और उनके भाइयों को अलग-अलग कमरों में रखा। इसके बाद आरोपी तीन दिन तक उनसे दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन
बच्चियों को घर भेजने से पहले आरोपी लक्ष्यनंद ने उन्हें धमकाया कि यदि उन्होंने किसी को उसकी करतूत के बारे में बताया तो वह उन्हें जान से मार देगा। लेकिन बच्चियों ने घर पहुंचने के बाद हिम्मत जुटाकर परिवार को आरोपी की करतूत और आपबीती बताई। आरोप है कि लक्ष्यनंद इससे पहले भी बच्चियों से गलत काम करता रहा है।
बच्चियों के परिजनों ने बीते मंगलवार को थाना रायपुररानी पुलिस को शिकायत दी। तो उन्हें महिला थाने भेजा गया था। महिला पुलिसकर्मियों ने बच्चियों की काउंसिलिंग के बाद सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराने सहित आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज किया है।