फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rao Inderjit Singh will show his strength by coming out of Ahirwal

हरियाणा: अहीरवाल से बाहर निकल राव इंद्रजीत सिंह दिखाएंगे ताकत, झज्जर में शहीद सम्मान समारोह आज

Thu, 23 Sep 2021 02:07 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Sep 2021 02:07 AM IST
सार

अहीरवाल से बाहर निकल राव इंद्रजीत सिंह अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। आज झज्जर में शहीद सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
Rao Inderjit Singh will show his strength by coming out of Ahirwal
राव इंद्रजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

दक्षिण हरियाणा की राजनीति में अपना वर्चस्व बरकरार रखने वाले केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह आज अहीरवाल से बाहर झज्जर के पाटौदा गांव में शहीद सम्मान समारोह के जरिये अपनी सियासी ताकत का एहसास कराएंगे।

विज्ञापन


हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ शहीद सम्मान समारोह की अध्यक्षता करेंगे, जबकि सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल, राज्यमंत्री ओम प्रकाश यादव समेत कई विधायक और सांसद इसमें शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


दक्षिण हरियाणा की सियासत में रामपुरा हाउस का वर्चस्व है। इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक हलकों में इंद्रजीत सिंह का प्रभाव है। शहीद राव तुलाराम के वंशज राव इंद्रजीत सिंह लंबे समय तक कांग्रेस में सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से कार्यक्रम को स्थगित कर दिया था इसलिए आज राव तुलाराम के शहीदी दिवस पर शहीद सम्मान समारोह मनाया जा रहा है।

आयोजन कर्ताओं का दावा है कि समारोह में सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव, रोहतक से सांसद अरविंद शर्मा, भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, सोनीपत के सांसद रमेश चंद्र कौशिक, राज्यसभा सांसद डीपी वत्स समेत कई विधायक शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed