फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Randhawa did a surprise inspection of Punjab Police Headquarters, left the absent personnel with a warning

रंधावा ने पंजाब पुलिस मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण, गैरहाजिर कर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ा

Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
Randhawa did a surprise inspection of Punjab Police Headquarters, left the absent personnel with a warning
चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय के औचक निरीक्षण के दौरान कार्यकारी डीजीपी इकबाल ​प्रीत सि?
कुछ स्वार्थी तत्वों की ओर से अपने संकुचित हितों के लिए पंजाब में और इससे बाहर अमन और कानून की स्थिति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के खिलाफ चेतावनी देते हुए उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी भद्दी हरकतों के जरिये राज्य के लोगों में अनावश्यक डर और असुरक्षा की भावना पैदा होती है। राज्य में सरकार बदलने के बाद पाकिस्तान से पेश खतरे संबंधी बखेड़ा खड़ा करने वाले समूह आलोचकों को उन्होंने कहा कि चिंता मत करो, पंजाब सुरक्षित हाथों में है और जब भी जरूरत पड़ेगी तो हर तरह का बलिदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय में सुबह 9 बजे औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने ये बातें पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उनके साथ कार्यकारी डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता, एडीजीपी कानून और व्यवस्था गौरव यादव, एडीजीपी प्रोविजनिंग नरेश अरोड़ा और एडीजीपी तकनीकी सेवाएं कुलदीप सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य, जिला, तहसील, ब्लाक स्तर पर सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुबह 9 बजे से दफ्तरों में पहुंचने और दफ्तरी समय तक मौजूद रहने की हिदायत दी, जिससे राज्य के लोगों को सरकारी सेवाएं निर्विघ्न और आसानी से प्रदान की जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि यह सत्य है कि पाकिस्तान और उसकी जासूस एजेंसियां भारत और सरहदी राज्य पंजाब के लिए हमेशा खतरे पैदा करती रही हैं, लेकिन इसके साथ ही पंजाबियों ने अपनी हिम्मत और हौसले से हर चुनौती का सामना किया है। उन्होंने कहा कि इस खतरे के संबंध में कुछ भी नया नहीं है, बल्कि यह तो पहले भी मौजूद था और आगे भी रहेगा। उन्होंने कैप्टन का नाम लिए बिना सवाल किया कि अब दो हफ्तों में क्या बदल गया। उन्होंने पंजाब को देश का दाहिना हाथ कहा, जिसने हर फ्रंट पर देश की रक्षा की है।
उप मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस मुख्यालय पर गैरहाजिर रहने वाले पुलिस कर्मियों को एक बार छोड़ते हुए चेतावनी देते हुए कहा कि इस चेकिंग का मकसद लोगों को बेहतर और प्रभावशाली ढंग के साथ नागरिक समर्थकीय सेवाएं मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी समय पर आएं, जिससे लोगों को अपने काम करवाने के लिए इंतजार न करना पड़े। पुलिस कर्मी यकीनी बनाएं कि पुलिस थानों में लोगों को कोई परेशानी या दिक्कत न हो। रंधावा ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने पुलिस को लोगों की हिस्सेदारी खासकर नौजवानों को साथ लेकर चलने पर भी जोर दिया।

राजसी विरोधी फैला रहे खौफ: रंधावा
उप मुख्यमंत्री ने खेद जताया कि सिर्फ कुछ राजसी विरोधियों की ओर से अनावश्यक खौफ का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिससे लोगों में घबराहट फैले। उन्होंने पूछा कि ऐसे अनावश्यक डर और सहम का माहौल पैदा करके वह किसकी मदद करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनौती का सामना करना एक बात है, जबकि झूठी सूचनाओं के द्वारा अफवाह फैलाना सरासर गलत है। उन्होंने जवाब मांगा कि इस खतरे से निपटने के लिए क्या कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed