फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ran away after snatching a bag full of money, people chased him and threw it away

Panchkula News: पैसों से भरा बैग छीनकर भागा, लोगों ने पीछा किया तो फेंक दिया

Fri, 29 Sep 2023 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ran away after snatching a bag full of money, people chased him and threw it away
पिंजौर।
विज्ञापन

मुख्य बाजार पिंजौर स्थित एक दुकान के मालिक पर नकाबपोश ने रोड से हमला कर उसके हाथ से कैश से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विपुल बंसल ने बताया कि उसकी मुख्य बाजार पिंजौर में चीप प्रोविजन स्टोर नाम से दुकान है। 27 सितंबर को रात के समय वह अपनी दुकान का पूरे दिन का कैश बैग में डालकर अपने भाई के साथ घर जाने के लिए अपनी गाड़ी की ओर जा रहे थे। अचानक ही मास्क पहने एक लड़के ने उसके भाई वरूण पर रॉड से हमला कर दिया और उसके भाई के हाथ से कैश से भरा बैग छीनकर भाग गया। कुछ लोग उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे तो वह झपटमार कैश से भरा बैग गली में फेंककर भाग गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उन्हें पता चला कि आरोपी लड़के का नाम मनप्रीत धीमान है और वह चौणा चौक पिंजौर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed