{"_id":"60f7352f8ebc3e0a0129adfa","slug":"rampal-will-have-to-wait-for-three-months-for-suspension-of-sentence-panchkula-news-pkl420796710","type":"story","status":"publish","title_hn":"सजा निलंबन के लिए रामपाल को करना होगा तीन माह का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सजा निलंबन के लिए रामपाल को करना होगा तीन माह का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सतलोक आश्रम प्रकरण में ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई उम्रकैद की सजा को निलंबित करने के लिए अभी रामपाल को तीन माह का इंतजार करना होगा। याचिका पर हरियाणा सरकार ने बताया कि सजा निलंबन की मांग के लिए आवश्यक कारावास पूरा होने में अभी तीन माह का समय बाकी है। इस पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सुनवाई को 2 नवंबर तक स्थगित कर दिया।
याचिकाकर्ता ने बताया कि हिसार के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम प्रकरण में हिसार जिला अदालत ने अक्तूबर 2018 को उसे हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। नवंबर 2014 में हिसार के सतलोक आश्रम में एक बच्चे और चार महिलाओं की लाशें मिली थीं। इसके बाद याची और उसके 27 अनुयायियों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद भी एक महिला का शव आश्रम में मिला था जिसके चलते उन पर एक और एफआईआर दर्ज की गई थी। रामपाल ने बताया कि इन मामलों में उसे दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई।
मंगलवार को जब मामला सुनवाई के लिए पहुंचा तो हरियाणा सरकार ने बताया कि धर्मपाल बनाम हरियाणा सरकार मामले में सजा निलंबन की मांग को लेकर योग्यता मानक तय किए गए हैं। रामपाल की कस्टडी सर्टिफिकेट के अनुसार उसे इन मानकों को पूरा करने के लिए अभी तीन माह की सजा और पूरी करनी होगी।