फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rain and bad weather once again halted the toy train; three trains were cancelled.

Panchkula News: बारिश और खराब मौसम ने फिर रोकी टॉय ट्रेन की रफ्तार, तीन ट्रेनें हुईं रद्द

Tue, 11 Aug 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Rain and bad weather once again halted the toy train; three trains were cancelled.
कालका-शिमला रेललाइन पर दो ट्रेनें 20 अगस्त तक और एक 10 सितंबर तक नहीं चलेंगी, यात्रियों की संख्या भी कम
विज्ञापन

यात्रा से पहले ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की रेलवे ने दी सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। लगातार बारिश और खराब मौसम के कारण विश्व धरोहर कालका-शिमला रेललाइन पर टॉय ट्रेन की रफ्तार एक बार फिर थम गई है। रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की कम संख्या और मानसून में भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए तीन ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। दो ट्रेनें 20 अगस्त तक, जबकि एक ट्रेन 10 सितंबर तक नहीं चलेगी।
रेलवे बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार कालका-शिमला एक्सप्रेस (52451) और हिमदर्शन स्पेशल (52459) का संचालन 11 से 20 अगस्त तक रद्द रहेगा। वहीं, कालका-शिमला अपमिक्स ट्रेन का संचालन 11 अगस्त से 10 सितंबर तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


मानसून में बढ़ जाता है भूस्खलन का खतरा
पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश के दौरान कालका-शिमला रेललाइन पर भूस्खलन और अन्य व्यवधान का खतरा बढ़ जाता है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे मौसम की स्थिति के अनुसार ट्रेनों के संचालन में बदलाव करता है। इसके अलावा ट्रेनों में यात्रियों की कम संख्या को भी संचालन प्रभावित होने का कारण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा से पहले जांचें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे अधिकारियों ने टॉय ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों से सफर शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की अपील की है। इससे ट्रेन रद्द होने या संचालन में बदलाव के कारण होने वाली असुविधा से बचा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed