{"_id":"6a95d4ba32d904ac350ea45e","slug":"railways-put-in-efforts-to-repair-and-restore-kalka-shimla-railway-line-day-and-night-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-140675-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर दिन-रात मरम्मत, बहाली के लिए रेलवे ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: कालका-शिमला रेलमार्ग पर दिन-रात मरम्मत, बहाली के लिए रेलवे ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
ब्रिज नंबर-57 के पास मिट्टी बहने से प्रभावित हुआ था ट्रैक, रेलसेवा जल्द शुरू करने का लक्ष्य
बड़ी संख्या में कर्मचारी मौके पर तैनात, क्षतिग्रस्त हिस्से की लगातार निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। लगातार बारिश से प्रभावित कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर रेलवे ने मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। कोटी और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज नंबर-57 के पास ट्रैक के किनारे की मिट्टी बह जाने के बाद रेल यातायात प्रभावित हुआ था। अब ट्रैक को सुरक्षित बनाने और रेलसेवा जल्द बहाल करने के लिए दिन-रात काम किया जा रहा है।
हाल ही में भारी बारिश के कारण ट्रैक के समीप बड़ा गड्ढा बन गया था। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने एहतियातन इस रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया था। इसके बाद रेलवे की तकनीकी टीमों को मौके पर लगाया गया।
रेलवे कर्मचारियों की कई टीमें क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत और सुरक्षा कार्य में जुटी हैं। साथ ही ट्रैक की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्य में तेजी लाई गई है ताकि रेल यातायात जल्द सामान्य हो सके।
विज्ञापन
कोट
कालका-शिमला रेलमार्ग पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही कार्य पूरा कर रेलसेवा को पहले की तरह बहाल कर दिया जाएगा।
-यशनजीत सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल