{"_id":"6a3ede78195408b3a00f9294","slug":"raids-on-seed-and-pesticide-dealers-nine-samples-sent-for-testing-panchkula-news-c-87-1-pan1010-137982-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बीज-कीटनाशक विक्रेताओं पर छापे, नौ नमूने जांच को भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बीज-कीटनाशक विक्रेताओं पर छापे, नौ नमूने जांच को भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरीफ सीजन में कृषि विभाग की सख्ती, मानकों पर खरा नहीं उतरने पर होगी कार्रवाई
किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए दुकानों और निर्माण इकाइयों का निरीक्षण
चार कीटनाशक, तीन बीज और दो उर्वरकों के नमूने लिए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी/बरवाला। खरीफ फसलों के सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शुक्रवार को जिले में कई दुकानों और निर्माण इकाइयों पर छापे मारकर निरीक्षण किया। इस दौरान नौ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोई भी नमूना तय मानकों पर खरा नहीं उतरने पर संबंधित विक्रेता या कंपनी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण टीम में उप कृषि निदेशक (मुख्यालय) डॉ. नेहा और गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक डॉ. सुशील पुनिया शामिल रहे। टीम ने रायपुररानी स्थित किसान बीज भंडार, भगमल कृष्ण कुमार फर्टिलाइजर एंड पेस्टिसाइड डीलर, बरवाला के शर्मा सीड्स एंड पेस्टिसाइड्स स्टोर के अलावा मौली स्थित यूनाइटेड केमिकल लिमिटेड और जसपुर स्थित ऑर्गेनो ग्रीन्स निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान चार कीटनाशकों, तीन बीजों और दो उर्वरकों के नमूने लिए गए। साथ ही दुकानों के बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य जरूरी रिकॉर्ड की भी जांच की गई। सभी विक्रेताओं को नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उप कृषि निदेशक राकेश पोरिया ने बताया कि विभाग का लक्ष्य किसानों को अच्छी गुणवत्ता के कृषि उत्पाद उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिले में आगे भी औचक निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान जारी रहेंगे।
उन्होंने चेतावनी दी कि उर्वरकों के साथ किसी अन्य उत्पाद की अनिवार्य टैगिंग करने वालों के खिलाफ विभाग तत्काल कड़ी कार्रवाई करेगा। राकेश पोरिया ने बताया कि जिले में यूरिया और डीएपी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) को उर्वरकों की उपलब्धता में प्राथमिकता दी जा रही है।