{"_id":"64ea59825edd39b2ad031a46","slug":"raid-two-clinics-running-without-degree-two-detained-pkl-office-news-c-87-1-spkl1034-3658-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: बिना डिग्री चल रहे दो क्लीनिकों पर छापा, दो को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: बिना डिग्री चल रहे दो क्लीनिकों पर छापा, दो को हिरासत में लिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। सीएम फ्लाइंग की टीम, गुप्तचर विभाग और रामगढ़ पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर बरवाला क्षेत्र के गांव अलीपुर की मार्केट में बिना डिग्री के क्लीनिक चला रहे दो फर्जी डॉक्टरों को हिरासत में लिया है। रामगढ़ चौकी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अलीपुर गांव की मार्केट में एक डॉक्टर बिना डिग्री के लोगों का इलाज कर रहा है। पुलिस ने अपने एक मुखबिर को मरीज बनाकर क्लीनिक में भेजा तो वहां पर स्वयं डॉक्टर ने एकदम से उसको ग्लूकोज चढ़ाना शुरू कर दिया।
मुखबिर का इशारा मिलते टीम ने क्लीनिक में दबिश दी तो क्लीनिक चला रहे डॉक्टर के पास कोई डिग्री नहीं मिली। क्लीनिक की तलाशी लेने पर टीम को काफी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां और सर्जरी के औजार मिले। पुलिस ने मौके से हिरासत में लिए बतौड़ निवासी राकेश और पश्चिम बंगाल निवासी सागर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मौके पर पीएचसी कोट के डॉ. दवनीत सिंह, सीएम फ्लाइंग के इंचार्ज जय कुमार, गुरमीत सिंह, जितेंद्र सिंह, गुप्तचर विभाग के एएसआई सुभाष राणा, विनोद कुमार, बलदेव सिंह आदि भी मौजूद रहे।