फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rahul, Jakhar and Sidhu are handling SIT: SAD

राहुल, जाखड़ और सिद्धू संभाल रहे एसआईटी : शिअद

Sat, 26 Jun 2021 10:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Rahul, Jakhar and Sidhu are handling SIT: SAD
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने कहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी, सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) की जगह ले ली है और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व शिअद अध्यक्ष सुखबीर बादल को कोटकपूरा गोलीकांड मामले में पहले ही दोषी ठहरा दिया है। उन्होंने कहा कि कोटकपूरा की घटना संभवत: दुनिया की एकमात्र घटना है, जिसमें एसआईटी जानना चाहती है कि गोलीबारी का आदेश किसने दिया। एसडीएम द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद कि उन्होंने गोलीबारी का आदेश दिया था, एसआईटी ने एसडीएम से यह खुलासा न करने को कहा है ताकि यह साबित किया जा सके कि गोलीबारी का आदेश बादल परिवार ने दिया।
विज्ञापन

शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में वरिष्ठ अकाली नेताओं बलविंदर सिंह भूंदड़, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशइंदर सिंह ग्रेवाल और डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि स्पष्ट है कि एसआईटी गांधी परिवार के हाथों की कठपुतली बन गई है, जो 10 जनपथ से रिमोट कंट्रोल से इसे नियंत्रित कर रही है। हालांकि यह बड़ा आदेश था, लेकिन एसआईटी यदि अपनी विश्वसनीयता हासिल करना चाहती है तो उसे वरिष्ठ नेतृत्व को फंसाने की कोशिश करने के लिए सुनील जाखड़, नवजोत सिद्धू, राहुल गांधी की भूमिका की जांच करनी चाहिए।
विज्ञापन

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने हाल ही में राहुल गांधी को पूरे मामले के बारे में विस्तार से बताया था और बाद में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को प्रकाश सिंह बादल व सुखबीर बादल को इस मामले में फंसाने को कहा। नवजोत सिद्धू ने शनिवार को एक बयान में एसआईटी को भी ऐसा ही करने के लिए बयान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed