फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Queues formed from midnight; devotees paid obeisance to the Goddess as soon as the portals opened.

Panchkula News: आधी रात से लगीं लाइनें, कपाट खुलते ही भक्तों ने किए मां के दर्शन

Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Queues formed from midnight; devotees paid obeisance to the Goddess as soon as the portals opened.
पंचकूला/चंडीगढ़। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां भगवती के दर्शन के लिए पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में शनिवार आधी रात से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं। रविवार सुबह चार बजे कपाट खुलते ही भक्तों ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर को कोलकाता से मंगवाए गए फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैट बिछाए गए हैं। नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं, जिसे सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पंचकूला पुलिस ने करीब 850 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। मंदिर और आसपास 12 नाके बनाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों, बॉडी कैमरों और गश्ती टीमों से निगरानी होगी। तीन एसीपी स्तर के अधिकारी व्यवस्था संभालेंगे। हरियाणा की पहली टूरिस्ट पुलिस पोस्ट पर टैब में उपलब्ध सॉफ्टवेयर के जरिए विदेशी और दूसरे राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को अलग-अलग भाषाओं में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

वीटा के स्टॉल पर तीन दरों में प्रसाद
मनसा देवी मंदिर में वीटा के स्टॉल पर 110, 210 और 500 रुपये के प्रसाद पैकेट मिलेंगे। पहले उपलब्ध 100 और 167 रुपये के पैकेट बंद कर दिए गए हैं। सामान्य कतार से दर्शन निशुल्क होंगे। सुगम दर्शन के लिए 100 और मंडप दर्शन के लिए 500 रुपये का टोकन निर्धारित है। रविवार शाम 6:30 से रात 9 बजे तक तिकोना पार्क में लाइट एंड साउंड के माध्यम से रामलीला होगी। 12 से 19 अक्तूबर तक भजन संध्याएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालका मंदिर में भी विशेष व्यवस्था
प्राचीन श्री कालका काली माता मंदिर में सुबह चार से रात 11 बजे तक दर्शन होंगे। दो कतारें बनाई गई हैं और भीड़ बढ़ने पर अतिरिक्त द्वार खोला जाएगा। रामबाग रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। श्रद्धालु कालका सब्जी मंडी की निर्धारित पार्किंग से मंदिर तक आने-जाने के लिए निशुल्क ऑटो सेवा ले सकेंगे। परवाणू और हिमाचल जाने वाले वाहन चालकों को कालका बाजार के बजाय पंचकूला-शिमला बायपास अपनाने की सलाह दी गई है।

चंडीगढ़ के मंदिरों में भी होंगे आयोजन
चंडीगढ़ के मंदिरों में कलश स्थापना, दुर्गा सप्तशती पाठ, भजन-कीर्तन और सामूहिक आरती होगी। सेक्टर-11 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ होगा। 18 अक्तूबर को हवन के बाद रामायण पाठ शुरू होगा। 19 अक्तूबर को पाठ के भोग के बाद 51 कन्याओं का पूजन और भंडारा होगा। सेक्टर-44 के श्री लक्ष्मी नारायण और श्री राधा कृष्ण मंदिर में भी नौ दिन पूजा-अर्चना और कीर्तन होंगे। इसके अलावा शहर के सभी अन्य मंदिरों को भव्य सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed