फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   QRT will protect you on the highway, DCP leaves teams

आपकी सुरक्षा में हाईवे पर तैनात हुई क्यूआरटी

Mon, 18 Jan 2021 01:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
QRT will protect you on the highway, DCP leaves teams
सूरजपुर स्थित ट्रैफिक थाने में बरती जाने वाली सावधानी की जानकारी देता जवान। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। यदि आप किसी कार्य से हाईवे पर जा रहे हैं तो घबराएं नहीं। क्योंकि आपकी सुरक्षा में पंचकूला क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) हाईवे पर तैनात है। जैसे ही कंट्रोल रूम से संदेश फ्लैश होगा टीम पांच से सात मिनट पर आपके पास होगी और हरसंभव मदद करेगी। हाईवे पर तैनात होने वाली क्यूआरटी के सदस्यों को ट्रेनिंग देने के लिए सूरजपुर स्थित ट्रैफिक पुलिस थाने में वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने टीम के सदस्यों से जानकारी हासिल की। डीसीपी ने जवानों से सवाल किया कि यदि हाईवे पर किसी वाहन में तकनीकी खराबी आ जाती है, तो वे अपनी जिम्मेदारी को निभाकर सबसे पहले क्या कदम उठाएंगे। जवानों ने जवाब दिया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर वाहन के आगे, पीछे और साइड में क्रॉस रिफ्लेक्टर बोर्ड लगाएंगे ताकि संभावित हादसे से बचा जा सके। पुलिस उपायुक्त ने जवानों को दिशा निर्देश देकर कहा कि हाईवे पर किसी भी सूरत में वाहन नहीं खड़ा होने चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 25 क्यूआरटी लगाई गई हैं। यह टीम संदिग्धों पर भी नजर रखेगी। डीसीपी ने बताया कि एसीपी की निगरानी में क्यूआरटी का एक व्हाट्स एप ग्रुप बनाया गया है। इससे जवानों को सूचना आदान-प्रदान करने में दिक्कत नहीं होगी। डीसीपी ने अच्छी ड्यूटी के बारे डेमोस्ट्रेशन देनें पर क्यूआरटी के एसपीओ प्रवीण कुमार को इनाम देकर सम्मानित भी किया।

सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस थाने में क्यूआरटी को संबोधित करते डीसीपी मोहित हांडा।

सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस थाने में क्यूआरटी को संबोधित करते डीसीपी मोहित हांडा।- फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed