फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Purchase of 27295 metric tonnes of wheat in all the three mandis of the district

जिले की तीनों मंडियों में हुई 27295 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

Sat, 07 May 2022 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 27295 metric tonnes of wheat in all the three mandis of the district
पंचकूला। जिले में रबी सीजन 2022-23 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से गेहूं की खरीद और उठान का काम सुचारू रूप से चल रहा है। अब तब जिले की तीन मंडियों में 27295 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 26786 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी हो चुका है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022-23 में जिले में दो सरकारी खरीद एजेंसियों में हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक हैफेड ने 14355 मीट्रिक टन और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन ने 12865 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा है। पांच मई को जिले की तीनों मंडियों में कुल 75 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई और 119 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया। बरवाला अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने 70 मीट्रिक टन और रायपुररानी अनाज मंडी में हैफेड ने पांच मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड ने 14 मीट्रिक टन, बरवाला अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन ने 85 मीट्रिक टन और रायपुररानी अनाज मंडी में हैफेड ने 20 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed