फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab will be made a major hub of defence manufacturing sector: Arora

पंजाब को बनाएंगे रक्षा निर्माण क्षेत्र का प्रमुख केंद्र : अरोड़ा

Sun, 11 Jan 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Punjab will be made a major hub of defence manufacturing sector: Arora
चंडीगढ़। पंजाब के रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को भारत के रक्षा निर्माण क्षेत्र में अग्रणी राज्य व प्रमुख केंद्र बनाने पर जोर दिया जाएगा। वे चंडीगढ़ में आयोजित डिफेंस स्किल्स कनक्लेव (रक्षा कौशल सम्मेलन) में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भारत सरकार के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भी माैजूद थे। इस सम्मेलन में रक्षा सचिव राजेश सिंह समेत पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास व प्रशिक्षण विभाग की प्रधान सचिव अलकनंदा दयाल समेत अन्य प्रमुख उद्योगपति, प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख व कौशल विशेषज्ञों ने विशेष रूप से भाग लिया। अमन अरोड़ा ने कहा कि वर्तमान युग की युद्ध तकनीकों को देखते हुए बहादुरी को अत्याधुनिक कौशलों से लैस किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब देश की आबादी का मात्र 2 प्रतिशत है, इसके बावजूद देश की सेना में राज्य का योगदान 12 प्रतिशत से अधिक है। रक्षा क्षेत्र में पंजाब की एक अनूठी पहचान है और रक्षा उद्योग में निवेश आकर्षित करने की अथाह क्षमताएं हैं। भविष्य में रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास संबंधी देश की डिजिटल, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रूप से सेवा करने की सबसे अधिक क्षमता पंजाब के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed