फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab University is the heritage of the state, changing its name is an insult to our heritage: Malvinder Kang

पंजाब यूनिवर्सिटी राज्य की विरासत, नाम बदलना हमारी विरासत का अपमान : मलविंदर कंग

Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab University is the heritage of the state, changing its name is an insult to our heritage: Malvinder Kang
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद मलविंदर सिंह कंग ने पंजाब विश्वविद्यालय का नाम बदलने और इसकी स्वायत्तता को कमजोर करने की कथित साजिशों का समर्थन करने वाले हालिया बयानों की निंदा की है।
विज्ञापन

कंग ने हरियाणा कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर भाजपा की भाषा बोलने और भाजपा पर पंजाब की सांस्कृतिक और सांविधानिक विरासत को कमजोर करने का आरोप लगाया। कंग ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय सिर्फ एक शैक्षणिक संस्थान नहीं है बल्कि यह पंजाब की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और भावनात्मक विरासत का प्रतीक है।
विज्ञापन

विभाजन से बहुत पहले स्थापित यह विश्वविद्यालय पंजाबी भाषा, संस्कृति और मूल्यों को दर्शाता है। हरियाणा का नाम पंजाब विश्वविद्यालय से जोड़ने की कोशिशें अनुचित और असांविधानिक हैं। ऐसे करना पंजाब का अपमान है। ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए कंग ने बताया कि हरियाणा के कॉलेजों ने 1973 में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के नेतृत्व में पंजाब विश्वविद्यालय से स्वेच्छा से खुद को अलग कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 50 से अधिक वर्षों से हरियाणा का पंजाब विश्वविद्यालय से कोई संबंध नहीं रहा है। अब वे किस आधार पर मालिकी का दावा करते हैं या नाम बदलने की मांग करते हैं? अगर हरियाणा के नेता इतने ही इच्छुक हैं, तो उन्हें पंजाब की विरासत पर नजर रखने के बजाय हरियाणा विश्वविद्यालय स्थापित करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed