फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab State Women Commission Chairperson Gill takes charge

Panchkula News: पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन गिल ने संभाला पदभार

Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab State Women Commission Chairperson Gill takes charge
चंडीगढ़। पंजाब राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त चेयरपर्सन राज लाली गिल ने शुक्रवार को पंजाब के खेल और युवा सेवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मौजूदगी में अपना पदभार संभाला। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री मीत हेयर ने आशा अभिव्यक्त की कि नवनियुक्त चेयरपर्सन ईमानदार, मेहनती, निष्पक्ष और प्रगतिशील सोच वाली हैं और पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन के तौर पर राज लाली गिल बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी। वह महिला हितैषी नीतियों को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए सरकार और संस्थाओं के बीच एक पुल के तौर पर काम करेंगी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने राज लाली गिल को बधाई देते हुए उम्मीद अभिव्यक्त की कि वे राज्य में महिलाओं की भलाई संबंधित स्कीमों को लागू करके महिलाओं की भलाई को यकीनी बनाएंगी। राज लाली गिल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनको जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी जिम्मेदारी से निभाएंगी। राज लाली गिल एसएएस नगर की निवासी हैं और लंबे समय से महिलाओं की भलाई के लिए एनजीओ के साथ जुड़ीं हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर हरचंद सिंह, जनरल सेक्रेटरी पंजाब, चेयरमैन मंडी बोर्ड, नरिंदर सिंह शेरगिल चेयरमैन मिल्कफेड, प्रभजोत कौर चेयरमैन जिला योजना बोर्ड मोहाली, सुखजिंदर सिंह काऊणी चेयरमैन, मंगल सिंह जालंधर चेयरमैन, ओम प्रकाश सिंह बबलू चेयरमैन, मनजीत सिद्धू और नामी कलाकार करमजीत अनमोल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed