फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Secretariat employees on mass leave on 14th and 15th

Panchkula News: पंजाब सचिवालय के मुलाजिम 14 और 15 को सामूहिक अवकाश पर

Thu, 14 Dec 2023 01:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Punjab Secretariat employees on mass leave on 14th and 15th
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय और मिनी सिविल सचिवालय के कर्मचारी 14 व 15 दिसंबर को सामूहिक अवकाश लेकर दोनों सचिवालयों में गेट रैलियां करेंगे। यह एलान बुधवार को पंजाब सिविल सचिवालय के कर्मचारियों की जॉइंट एक्शन कमेटी की बैठक के बाद किया गया।
विज्ञापन

पंजाब सिविल सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के चेयरमैन सुखचैन सिंह खैरा ने बताया कि मुलाजिमों की मांगों और डीए की बकाया तीन किस्तें रिलीज करने पर सरकार की चुप्पी के खिलाफ कुछ दिन पहले सचिवालय में मुलाजिमों ने रैली की थी। उस समय सरकार की तरफ से प्रमुख सचिव (वित्त) ने मुलाजिम संगठनों के साथ बैठक करके दो दिन में ‘अच्छी खबर’ देने का भरोसा दिलाया गया था, लेकिन अब तक सरकार की तरफ से बैठक का कोई पत्र नहीं भेजा गया, जिसके कारण मुलाजिमों में रोष है। उन्होंने कहा कि पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल स्टाफ यूनियन के बैनर तले जिलों के सभी डीसी दफ्तरों में हड़ताल जा है और साझा मुलाजिम मंच की तरफ से बुधवार को चंडीगढ़ में निदेशालयों की यूनियनों के साथ बैठक करके वीरवार से आंदोलन की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन


खैरा ने कहा कि सरकार मुलाजिमों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। वित्त विभाग के सीनियर अधिकारी के भरोसा दिए जाने के बाद मुलाजिम शांत हो गए थे, लेकिन मुलाजिमों ने अब नए सिरे से आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। सचिवालय जॉइंट एक्शन कमेटी की तरफ से 14 दिसंबर को दोपहर 1 बजे सेक्टर-9 स्थित मिनी सिविल सचिवालय में रोष रैली की जाएगी। अगर सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक संकेत नहीं मिला तो 15 दिसंबर को पंजाब सिविल सचिवालय में सुबह 9 बजे गेट रैली की जाएगी। इसके बाद मुलाजिम संगठन सचिवालय में कलम छोड़ हड़ताल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में सुखचैन खैरा के अलावा सचिवालय अफसर एसोसिएशन के प्रधान मनजीत रंधावा, परसोनल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान मलकीत औजला, सचिवालय स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान सुशील कुमार, महासचिव साहिल शर्मा, वित्त कमिश्नर राजस्व कर्मचारी एसोसिएशन के महासचिव अलका चोपड़ा, सचिवालय स्टाफ की अमनदीप कौर, सुदेश कुमारी, जसबीर कौर, मनवीर सिंह, इंदरपाल भंगु, संदीप कौशल, दर्जा चार यूनियन के प्रधान जगतार सिंह और आतिथ्य विभाग यूनियन के प्रधान बजरंग यादव भी मौजूद रहे।




हड़ताल के मद्देनजर चंडीगढ़ पुलिस भी तैयार

पंजाब सिविल सचिवालय के मुलाजिमों की जॉइंट एक्शन कमेटी की तरफ से 14 व 15 दिसंबर को घोषित की गई हड़ताल को लेकर चंडीगढ़ पुलिस को भी तैयार रहने के लिए कह दिया गया है। पंजाब के स्पेशल डीजीपी (इंटेलिजेंस) की तरफ से चंडीगढ़ के एसपी को पत्र लिखकर जॉइंट एक्शन कमेटी द्वारा की जा रही रोष रैलियों के बारे में जानकारी दे दी गई है। इस पत्र में कहा गया है कि पंजाब सिविल सचिवालय-2 की जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रधान सुशील कुमार द्वारा सेक्टर-9 स्थित मिनी सचिवालय में भोजनावकाश के दौरान गेट रैली की जा रही है। इसके साथ ही 15 दिसबंर को सेक्टर-1 स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में सुबह 9 बजे गेट रैली की जाएगी। इन मौकों पर मुलाजिम सचिवालय के गेट बंद कर सकते है और किसी तरह की गुप्त कार्रवाई भी कर सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस को पूरी तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed