फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police's war against drugs continues, 102 drug smugglers arrested

Panchkula News: पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध जारी, 102 नशा तस्कर गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 01:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police's war against drugs continues, 102 drug smugglers arrested
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान 102 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 688 ग्राम हेरोइन, 105 किलो भुक्की, 2164 नशे की गोलियां और 26,910 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।
विज्ञापन

अभियान के मात्र 107 दिन में कुल गिरफ्तार तस्करों की संख्या 17,749 तक हो गई है। यह ऑपरेशन डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों के तहत राज्य के सभी 28 जिलों में एक साथ चलाया गया। स्पेशल डीजीपी (कानून और व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने बताया कि 95 वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में 1400 से अधिक पुलिसकर्मियों की भागीदारी वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्यभर में 479 स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान राज्य भर में 76 एफआईआर दर्ज की गईं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन भर चले इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 504 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की। साथ ही 55 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास केंद्रों पर इलाज कराने के लिए भी राजी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed