फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab Police operation continues in Madhya Pradesh, 25 more pistols and one other person arrested

मध्यप्रदेश में पंजाब पुलिस का ऑपरेशन जारी, 25 और पिस्तौलों समेत एक अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Punjab Police operation continues in Madhya Pradesh, 25 more pistols and one other person arrested
चंडीगढ़। पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया है कि पंजाब पुलिस ने मध्य प्रदेश से हथियारों के दो सप्लायरों की गिरफ्तारी के जरिये अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरोह के पर्दाफाश करने के कुछ दिन बाद ही बुधवार को मध्य प्रदेश के कजालपुरा से हथियार बनाने वाले एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सोनू सिंह निवासी गांव सिगनूर जिला खरगोन के रूप में हुई है, जो हथियारों का एक छोटा निर्माण यूनिट चला रहा था और एमपी समेत उत्तर भारत के अलग-अलग राज्यों में गैरकानूनी ढंग से हथियार सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके पास से 24 पिस्तौलें और एक रिवॉल्वर समेत 25 अन्य हथियार भी बरामद किए हैं, जिससे इस गिरोह से हथियारों की बरामदगी की कुल संख्या 80 हो गई है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश के दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान भौरेलाल उर्फ मनीष बडे और कैलाश मल्ल सिंह के तौर पर हुई थी। यह दोनों गैर-कानूनी हथियार बनाने और एमपी से पंजाब सहित दूसरे राज्यों में हथियारों की सप्लाई करने में शामिल थे। डीजीपी ने बताया कि भोरेलाल और कैलाश मल्ल की प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस टीमों ने कजालपुरा से हथियार बनाने वाले को काबू करके उसके कब्जे में से 8 पिस्तौल बरामद किए थे। उन्होंने बताया कि सोनू सिंह के खुलासे पर पुलिस टीमों ने मध्य प्रदेश के बडवानी के गांव उमारती के नजदीक ड्रेन के किनारे से अन्य 16 पिस्तौल और एक रिवॉल्वर भी बरामद किया। यह मुलजिम 20 से 30 हजार रुपये में अवैध हथियार बेचते थे और खरीदार ढूंढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का प्रयोग करते थे। पंजाब पुलिस की अमृतसर काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की तरफ से मध्य प्रदेश में पांच दिनों तक इंटेलिजेंस मुहिम के दौरान इस गिरोह का पर्दाफाश किया गया। यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस की मदद से की गई है। इस संबंध में पुलिस थाना एसएसओसी अमृतसर में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed