{"_id":"6913999f32781ae4ee02674b","slug":"punjab-honoured-with-top-achiever-award-by-central-government-panchkula-news-c-16-1-pkl1082-869037-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: केंद्र सरकार ने पंजाब को टॉप अचीवर पुरस्कार से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: केंद्र सरकार ने पंजाब को टॉप अचीवर पुरस्कार से किया सम्मानित
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्र सरकार ने मंगलवार को व्यापार सुधार कार्य योजना (बीआरएपी ) 2024 के अंतर्गत पंजाब को टॉप अचीवर पुरस्कार से सम्मानित किया है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान पंजाब सरकार को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया।
पंजाब ने भारत के पांच प्रमुख सुधार क्षेत्रों व्यवसाय प्रारंभ, निर्माण परमिट प्राप्तकर्ता, निवेश आकर्षण, क्षेत्र-विशेष स्वास्थ्य सेवाएं और सेवा प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार के अनुसार यह सम्मान राज्य में व्यवसाय करने में सुगमता के क्षेत्र में पंजाब की अग्रणी भूमिका को दर्शाता है।
मार्च 2022 में मान सरकार के सत्ता में आने के बाद से अब तक राज्य को 1.23 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनसे लगभग 4.7 लाख युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। फूड प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, ऑटो कंपोनेंट्स, हैंड टूल्स, साइकिल, आईटी और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में अच्छा काम हुआ है।
विज्ञापन
उद्योग-समर्थक नीतियों के परिणामस्वरूप पंजाब अब जापान, अमेरिका, जर्मनी, यूके, यूएई, स्विट्ज़रलैंड, फ्रांस, और स्पेन जैसे विकसित देशों से भी निवेश आकर्षित कर रहा है।