{"_id":"635ed0c24503053990491254","slug":"punjab-health-officials-will-get-luxury-vehicles-bureau-news-pkl466825230","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों को मिलेंगे लग्जरी वाहन, वित्तीय संकट के बीच सरकार ने जारी किए टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब के स्वास्थ्य अधिकारियों को मिलेंगे लग्जरी वाहन, वित्तीय संकट के बीच सरकार ने जारी किए टेंडर
Mon, 31 Oct 2022 01:00 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:00 AM IST
सार
राज्य के 16 जिलों में 170 वाहन वितरित किए जाएंगे, जिनमें से 26 चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगे। सरकार की इस अधिसूचना से कर्मचारी तबके में रोष है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वित्तीय संकट से जूझ रही पंजाब सरकार में जहां कर्मचारी अपना मासिक वेतन पाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं सरकार ने राज्य के अधिकारियों की यात्रा के लिए लग्जरी वाहन किराये पर लेने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों को बहुत जल्द आरामदायक सफर के लिए नए वाहन मिलने वाले हैं। सरकार ने बाकायदा इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार पंजाब सरकार विभिन्न जिलों में अधिकारियों के लिए 196 नए वाहन किराये पर लेने जा रही है। ये वाहन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के लिए खरीदे जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इन लग्जरी वाहनों के संचालन के लिए सरकारी खजाने से कम से कम 62 लाख रुपये प्रतिमाह देने होंगे।
जानकारी के मुताबिक राज्य के 16 जिलों में 170 वाहन वितरित किए जाएंगे, जिनमें से 26 चंडीगढ़ की सड़कों पर दौड़ेंगे। विभाग की तरफ से जारी किए गए टेंडर के तहत होशियारपुर और जालंधर को 20-20 लग्जरी वाहन, अमृतसर को 14, बठिंडा को 14, नवांशहर के लिए 12, जिला तरनतारन के लिए 12 वाहन, फिरोजपुर को 10, फाजिल्का के लिए 12, फरीदकोट के लिए छह, बरनाला और मुक्तसर के लिए भी छह-छह और जिला मानसा के लिए पांच वाहन दिए जाएंगे। सरकार की इस अधिसूचना से कर्मचारी तबके में रोष है। कर्मचारियों का कहना है कि एक तरफ सरकार कर्मियों का वेतन जारी करने में लेट-लतीफी कर रही है, वहीं अधिकारियों के सैर सपाटे के लिए नए वाहन खरीदे जा रहे हैं।