फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government will organize International Punjabi Language Olympiad

Panchkula News: पंजाब सरकार कराएगी अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड

Fri, 03 Nov 2023 01:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will organize International Punjabi Language Olympiad
चंडीगढ़। पंजाबी भाषा को दुनिया में प्रसारित करने के मकसद से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार 9 और 10 दिसंबर को ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड कराएगी। यह जानकारी वीरवार को पंजाब के स्कूल शिक्षा और भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दक्षिणी एशियाई क्षेत्र में पंजाब एक प्रभावशाली सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और राजनैतिक क्षेत्र है। इसके रहन-सहन, खानपान, भंगड़ा और संगीत को दुनिया भर में सराहा जाता है। इस क्षेत्र में सिख धर्म, बुद्ध पंथ और सूफीवाद ने शुरुआत की और जो बाद में पूरी दुनिया में फैला। भाषा मंत्री ने बताया कि पंजाबी लोग रोजगार के बेहतर मौकों की तलाश में अलग- अलग मुल्कों में बस गए हैं और अब उनकी भावी पीढ़ियां पंजाबी भाषा से पूरी तरह अवगत नहीं हैं, जिसे देखते हुए पंजाब सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पंजाबी भाषा ओलंपियाड करवाने का फैसला किया है ताकि बच्चों को पंजाबी भाषा सीखने के प्रति उत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन

बैंस ने बताया कि यह ओलंपियाड 9 और 10 दिसंबर को ऑनलाइन करवाया जाएगा। इसमें 40 मिनट की अवधि में ऑब्जेक्टिव टाइप 50 अंकों के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस ओलंपियाड में आठवीं और नौवीं कक्षा के 17 साल की उम्र तक के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। इसके अलावा इस ओलंपियाड में हिंदुस्तान, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और अन्य स्थानों पर बसते विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। छह टाइम जोन में 2 घंटों के लिए यह ओलंपियाड चलेगा। इस ओलंपियाड में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर की जा सकती है। रजिस्ट्रेशन का कार्य आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed